सिडनी में ऐसी-ऐसी जगह घूमते दिखे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, वीडियो देख लोग बोले- महाराज टाइम हो तो मंदिर हो आना

Aniruddhacharya Viral Video: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज अपनी कथाओं के लिए जाने जाते हैं, लेकिन वह अपनी कथाओं के बीच अपने भक्तों के सवालों के जवाब भी देते हैं। जो भी भक्ति किसी परेशानी में फंसा है अनिरुद्धाचार्य महाराज उनका जवाब देते हैं जिससे उनके भक्तों की जिंदगी में दिक्कतें कम हो सकें, लेकिन उनके दरबार में लोग इस तरह के सवाल पूछते हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं और उसके बाद उन वायरल वीडियो के मीम्स बन जाते हैं। अनिरुद्धाचार्य महाराज के मीम्स तो खासतौर पर सोशल मीडिया पर छाए रहते है।
सिडनी घूमने गए अनिरुद्धाचार्य महाराज
बता दें कि अनिरुद्धाचार्य सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं कभी वह किसी पूजा पाठ को लेकर बात करते नजर आते हैं तो कभी अपनी कथा का वीडियो शेयर करते हैं, लेकिन बात दें कि इन दिनों अनिरुद्धाचार्य महाराज विदेशी यात्रा पर गए हैं। जी हां, हाल ही में अनिरुद्धाचार्य महाराज ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनिरुद्धाचार्य कभी क्रूज की सवारी करते नजर आ रहे हैं तो कभी लोगों संग सेल्फी क्लिक करवाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं अनिरुद्धाचार्य महाराज को सिडनी के खूबसूरत एक्वेरियम भी विजिट करने गए जहां महाराज जी ने तरह-तरह की मछलियां देखी जिसे देखकर वह काफी खुश हो गए।
अनिरुद्धाचार्य महाराज का वीडियो देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
बत दें कि अनिरुद्धाचार्य महाराज के इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है महाराज जी सिडनी गए हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-महाराज जी टाइम हो तो मंदिर भी हो आइएगा। वहीं तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-अभी घूमने फिरने में समय बर्बाद कर रहे हो। फिर कोई कुछ प्रश्न पूछ देगा तो बुरा लग जाएगा अध्यन कीजिए। वहीं चौथे यूजर ने लिखा- जिंदगी जीना हो तो बस गुरु जी से सीखो।


Click it and Unblock the Notifications










