Aniruddhacharya से कथा के बीच महिला ने किया प्यार का इज़हार, बोलीं- मेरी आखिरी इच्छा है कि...

Aniruddhacharya Funny Video: अनिरुद्धाचार्य अभी के वक्त में काफी चर्चा का विषय बने हुए नजर आते हैं और इतना ही नहीं है सोशल मीडिया पर भी अक्सर उनका कोई ना कोई वीडियो भी वायरल होता हुआ देखा जाता है। अक्सर वह अपने बयानों के चलते भी कई बार विवादों में आ जाते हैं और साथ ही साथ कई बार मजाक का पात्र बन जाते हैं।
लेकिन अभी इसी बीच अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जहां पर वह अपनी कथा में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक महिला उनसे अपने प्यार का इजहार करती हुई दिखाई देती है। वायरल हो रही वीडियो में देखने के लिए मिलता है कि सबसे पहले एक महिला उनको सर का कर बुलाती है। जिस पर वह भी हैरान हो जाते हैं।
अनिरुद्धाचार्य से महिला सवाल करते हुए कहती है कि आप कैसे हैं? इस पर महाराज जी जवाब देते हुए कहते हैं कि बढ़िया हूं। महिला आगे बात करते हुए कहती है कि "मैं कल की आई हुई हूं और आप मुझे नहीं मिले तो मैं बहुत रोने लग गई थी। मैंने पूरा दिन कुछ खाया भी नहीं। प्रसाद भी नहीं खाया और मैं रोती रही की बस आपसे बात नहीं हुई।"
अनिरुद्धाचार्य के इस वायरल हो रहे वीडियो में महिला ने आगे कहा कि "हमारी आखिरी इच्छा थी कि आपसे बात कर लूं। सर मैं सच बता रही हूं मैं आपको बहुत प्यार करती हूं।" अब इस वीडियो को लेकर काफी सारे लोग तो मजाक उड़ाते हुए भी देखे जा सकते हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि भाभी घर पर इंतजार कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications











