बच्चों की कमजोरी पर ये बोल गए अनिरुद्धाचार्य, पानी पानी हुई एंकर, बस रील धीमी आवाज़ मे देखें

Aniruddhacharya Viral Video- अनिरुद्धाचार्य जी महाराज और उनके वीडियोज के बारे में भला कौन नहीं जानता है। कई बार वो ऐसे बयान देते हैं कि लोगों के समझ से परे होता है। साइंस भी उनके साथ फेल हो जाती है और पढ़े लिखे लोग भी चुप रह जाते हैं।
ऐसा ही कुछ एक बार फिर से हुआ है। दरअसल अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कुछ ऐसा कह रहे हैं कि वहां बैठे सभी लोग हैरान हैं। बाबा जी ने सवाल पूछा था कि आज कल के बच्चे पहले के बच्चों की तरह स्ट्रॉंग क्यों नहीं हो रहे हैं?
उन्होने खुद ही इसका जवाब दिया है और कहा है कि पहले लोगों के वीर्य में तेज होता था क्योंकि शादी तक वो ब्रह्मचर्य का पालन करते थे। उनके इस बयान ने बवाल काट दिया है। खुद एंकर भी बातें और लॉजिक सुनकर मुस्कुरा रही है।
अनिरुद्धाचार्य ने बताया बच्चे कमजोर होने के कारण
अनिरुद्धाचार्य इस वीडियो में एक चैनल पर थे। उन्होने कहा, ''पहले के बच्चे मजबूत होते थे, आज के बच्चे कमजोर हैं। कारण ये है कि पहले आप विवाह तक ब्रह्मचर्य का पालन करते थे। अपने अंदर का जो तेज था जिसे वीर्य कहते हैं उसे आप संभाल कर रखते थे। आपके अंदर तेज था और आप जब विवाह करते थे तो आपकी पूरी एनर्जी एक नारी के गर्भ में प्रवेश करती थी और वो नारी उस तेज से गर्भवती होती थी। तो जब वो पूरी शक्ति के साथ प्रवेश करती है तो नारी के अंदर 9 महीने में बच्चा तैयार होता है। उस शक्तिशाली वीर्य से एक शक्तिशाली संतान का निर्माण होता है जो मेधावी होगी, बुद्धिमान होगी। अब आपने पहले ही पानी की तरह ना ना प्रकार से अपने तेज को समाप्त किया तो आपकी शक्ति तो खत्म हो गई।''
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''बाबा कहा थे तुम इतने दिन पहले ये बात तुमने बोली होती तो इतना नुकसान नही होता मेरे दोस्त का।'' एक ने लिखा, ''ये आदमी साइंस की ऐसी तैसी करके रहेगा।'' एक ने लिखा, ''कपिल शर्मा का शो छोड़कर आब गुरु अनिरुद्ध आचार्य जी का शो देखते हैं।'' फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications