बिग बॉस 18 से चर्चा में आए अनिरुद्धाचार्य जी महाराज की कितनी होती है महीने की कमाई, जानकर उड़ जाएंगे होश!

Aniruddhacharya

Aniruddhacharya Net Worth: अनिरुद्धाचार्य एक आध्यात्मिक गुरु है और आपको बता दें कि अक्सर वह कथाओं के चलते भी सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनका काफी एक्टिव देखा जाता है और अक्सर उनका कोई ना कोई वीडियो वायरल रहता है। उनके दुनिया भर में करोड़ों भक्त बन चुके हैं। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपनी एक जबरदस्त पर्सनालिटी क्रिएट कर ली है। आज हम जानने वाले हैं कि आखिरकार अनिरुद्धाचार्य की कुल संपत्ति कितनी है।

अनिरुद्धाचार्य महाराज जी का जन्म 27 सितंबर 1989 में मध्य प्रदेश के दमोह जिले के रिनवझा गांव में हुआ था। अभी तकरीबन उनकी उम्र 35 साल की है और उनका झुकाव बचपन से ही आध्यात्मिक जगत की तरफ था। इसी के चलते उन्होंने अपने मार्ग को और भी ज्यादा प्रशस्त करते हुए 2019 में अपना आश्रम स्थापित किया। तब उनकी उम्र सिर्फ 30 साल की थी।

लेकिन आपको बता दे कि अनिरुद्धाचार्य महाराज जी के कई सारे कमाई के स्रोत हैं। वह धार्मिक कथाओं के अलावा देश-विदेश में आयोजनों में भी हिस्सा लेते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी उनकी एक जबरदस्त पकड़ बन चुकी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अनिरुद्धाचार्य जी की मासिक कमाई तकरीबन 45 लाख रुपए तक की है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि उनके यूट्यूब चैनल से तकरीबन हर महीने उन्हें 2 लाख से भी ज्यादा तक की कमाई हो जाती है। दरअसल उनके वीडियो पर लाखों व्यूज आते हैं और इसे रेवेन्यू के साथ-साथ लाइव डोनेशन और प्रमोशन जैसी सुविधाओं से भी वह अच्छी खासी आमदनी कर लेते हैं।

इसके अलावा अनिरुद्धाचार्य को धार्मिक आयोजनों में कथा करने के लिए निमंत्रित किया जाता है और इससे उनकी प्रतिष्ठा के साथ-साथ कमाई में भी इजाफा होता है। आज के वक्त में अनिरुद्धाचार्य लाखों में कमाई कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी वह खुद कहते हैं कि वह अपनी आय का बड़ा हिस्सा दान और जन कल्याण के कामों में लगा देते हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अनिरुद्धाचार्य द्वारा संचालित कई सारे सेवा कार्य जैसे कि भंडारे, गौशाला, जरूरतमंदों की सहायता और शिक्षा से जुड़े हुए काम भी शामिल है। इस बात से यह तो साफ पता चलता है कि वह सिर्फ धर्म प्रचार तक ही सीमित नहीं है बल्कि समाज सेवा भी कर रहे हैं।

Read more about: aniruddhacharya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X