कबाड़ी वाले की महीने की कमाई जान भौचक्के रह गए अनिरुद्धाचार्य महाराज, कह दी ऐसी बात की हो रहे बुरे ट्रोल

काथावाचक अनिरुद्धाचार्या महाराज (Aniruddhacharya Maharaj) किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में आ ही जाते हैं। उनके अधिकतर वीडियो उनके विवाद की वजह से वायरल होते हैं। कभी वह महिलाओं के वस्त्रों पर टिप्पणी करते हैं तो कभी वह आज कल के लिव इन रिश्लेशनशिप का विरोध करते हैं। उनके इस विचार की वजह से कई लोगों ने उनका विरोध किया तो कई लोगों ने अनिरुद्धाचार्य का समर्थन भी किया।
अनिरुद्धाचार्या महाराज हुए बुरे ट्रोल
इन बयानों के अलावा भी अनिरुद्धाचार्या महाराज के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। जिस वजह से वह अकसर ट्रोल होते रहते हैं। बता दें कि हाल ही में अनिरुद्धाचार्या महाराज का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख किसी की हंसी छूट गई है तो कोई अनिरुद्धाचार्या महाराज को ट्रोल करता नजर आ रहा है। दरअसल अनिरुद्धाचार्या महाराज की कथा में एक शख्स आता है। महाराज जी शख्स से पूछते हैं कि वह क्या करता है ? तभी शख्स बताता है कि आप लोग तो पानी की बोतलें फेंक देते हो उसे बीनता हूं। तब अनिरुद्धाचार्या महाराज कहते हैं कि ओह अच्छा कबाड़ीवाले हो। इसके बाद महाराज जी शख्स ने उनकी कमाई पूछते हैं। महाराज जी कहते हैं कि कितना कमा लेते हो फिर तुम ? इसपर कबाड़ी वाला कहता है कि कुछ फिक्स नहीं है कभी 1 लाख भी कमा लेता हूं तो कभी डेढ लाख महीना भी कमा लेता हूं।
कबाड़ी वाले की कमाई सुन ये क्या कह गए अनिरुद्धाचार्या महाराज
कबाड़ी वाले की कमाई सुन अनिरुद्धाचार्या महाराज के तो होश ही उड़ जाते हैं। वहीं इनती रकम सुन लोग भी बातें करने लग जाते हैं। इसके बाद अनिरुद्धाचार्या महाराज कहते हैं कि लो देख लो इतना तो इंजीनियर भी नहीं कमाता है। इसके बाद महाराज जी कहते हैं कि पढ़-पढ़ के आदमी फिर काहे परेशान हो रहा है काहे। बता दें कि अनिरुद्धाचार्या महाराज के इन शब्दों को सुन जहां एक यूजर ने लिखा- मेरी तो हंसी ही नहीं रुक रही तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- पढ़ाई कितनी मायने रखती है यह तो आपको भी पता होगा। आपने भी विदेश से डिग्री ली है। तो वहीं तीसरे यूजर ने कहा- पढ़ाई आपके ज्ञान को बढ़ाती है। बाकियों से अलग करती है। दोनों के रहन सहन और सोच में फर्क साफ दिख जाएगा आपको।


Click it and Unblock the Notifications










