अनिरुद्धाचार्य महाराज की टू-कॉपी है ये शख्स, नैन नक्श ही नहीं ये चीजें भी हैं एक दम सेम टू सेम

Aniruddhacharya maharaj

अनिरुद्धाचार्य महाराज की कथाएं तो लोग सुनना बेहद पसंद करते हैं। अनिरुद्धाचार्य महाराज की कथाओं के साथ-साथ उनके मीम्स भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अकसर उनके मीम्स देखकर लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। अनिरुद्धाचार्या का समझाने का तरीका इतना अलग है कि लोग उनकी कथाओं में जाकर उनसे बात किया करते हैं उनसे सुझाव मांगा करते हैं। कथावाचक के प्रश्न उत्तर के वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं, लेकिन इसके अलावा अनिरुद्धाचार्य महाराज का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोग तो हैरान ही रह गए हैं।

वृंदावन में मिला अनिरुद्धाचार्य महाराज का हमशक्ल

जी हां, इस वीडियो को देख लोग तो अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं। दरअसल वृंदावन की गलियों में जैसे ही लोगों ने इस शख्स को देखा लोग तो बस उसे देखते ही रह गए। घुंघराले बाल, सफेद कुर्ता, माथे पर तिलक और महाराज जी की चाल की तरह चलता यह शख्स अनिरुद्धाचार्य नहीं बल्कि उनका हमशक्ल है। आपको बता दें कि सिर्फ नैन नक्श ही नहीं कद और काठी भी एक जैसी ही है। बता दें कि शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोगों के ताबड़तोड़ कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।

वीडियो देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स

जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हैं ये क्या यह तो सच में अनिरुद्धाचार्य महाराज लग रहा है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- यकीन नहीं होता दोनों में इतना मेल कैसे हो सकता है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- दिखने में हो सकता है। चलने में हो सकता और कद काठी में भी कोई इंसान अनिरुद्धाचार्य महाराज जैसा हो सकता है, लेकिन उनके जैसा कोई डायलॉग नहीं मार सकता। उनके वन लाइनर फेमस हैं। वहीं एक शख्स ने रिप्लाई करते हुए कहा- हां भाई एक दम सही बोला आपने।

More from Filmibeat

Read more about: aniruddhacharya ji
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X