इंद्रेश उपाध्याय की बारात में अनिरुद्धाचार्य महाराज का धमाकेदार डांस, ये नहीं देखा तो फिर क्या देखा आपने...

जाने माने कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की बीते दिन शादी थी। इंद्रेश उपाध्याय की शादी में तमाम वीआईपी मेहमानों ने शिरकत की। जिसमें मशहूर कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री, कुमार विश्वास, देवकी नंदन महाराज, अनिरुद्धाचार्य महाराज, चित्रलेखा समेत तमाम कथावाचकों को देखा गया। शादी के क्लिप्स सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। कभी इंद्रेश उपाध्याय शादी के बंधन में बंधने नजर आ रहे हैं तो कभी अन्य कथावाचक नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते दिख रहे हैं।
इंद्रेश उपाध्याय की शादी में अनिरुद्धाचार्य ने किया शानदार डांस
वहीं हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनिरुद्धाचार्य महाराज इंद्रेश उपाध्याय की बारात में सड़क पर चलते एक सच्चे दोस्त की तरह जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। लेटेस्ट वीडियो फैन्स का दिल जीत रहा है। अनिरुद्धाचार्य महाराज का डांस और उनके एक्सप्रेशन उनके भक्तों का दिल जीत रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि इंद्रेश उपाध्याय भी घोड़ी पर बैठे अनिरुद्धाचार्य के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।
इंटरनेट पर धूम मचा रहा वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर जमकर शेयर किया जा रहा है। इस क्लिप को देख जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है बाबा जी आपने तो कमाल कर दिया। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसा नहीं है सब हमेशा ही भक्ति में रहें एंजॉयमेंट भी जरूरी है। बता दें कि शादी में धीरेंद्र शास्त्री ने भी अपने दोस्त का बढ़ चढ़कर साथ दिया वह भी शादी के हर कार्यक्रम में अपने दोस्त के साथ खड़े नजर आए।


Click it and Unblock the Notifications











