मॉडर्न-डे पत्नियों के लिए अनिरुद्धाचार्य का विवादित बयान, बोले- 'उचककर रावण के विमान में बैठतीं जातीं..'

Aniruddhacharya

Aniruddhacharya Viral Video- अनिरुद्धाचार्य के कुछ वीडियोज कभी कभी विवादों में आ जाते हैं और हाल ही में वो महिलाओं पर टिप्पणी करके बुरे फंसे थे। वो मामला कुछ शांत ही हो रहा था कि एक बार फिर से उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनिरुद्धाचार्य ने फिर से महिलाओं पर एक टिप्पणी की है।

उनका कहना है कि आजकल की महिलाएं अगर रामायण के दौर में होती तो खुद ही उचककर रावण के विमान में बैठ जातीं। अनिरुद्धाचार्य का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

क्यों बोले अनिरुद्धाचार्य

वायरल हो रहे इस वीडियो में अनिरुद्धाचार्य कह रहे हैं, ''आज कल पत्नियां उसके साथ भाग जाती हैं तो ज्यादा पैसा कमाता है। इन्हे चुराना रावण आता तो ये उचककर खुद बैठ जाती रावण के विमान में, हमें ले चलो। ये खुद रावण को लेटर लिखतीं की हम यहां हैं आ जाओ हमें चुराने। क्यों, आजकल तो ये हालत है।''

इस वीडियो के सामने आते ही एक बार फिर से अनिरुद्धाचार्य की ट्रोलिंग शुरु हो गई है। हाल ही में वो विवादों से निकले थे और इस बयान के बाद वो फिर से ट्रोल हो रहे हैं। हालांकि कुछ लोग समर्थन कर रहे हैं।

लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ''बाबा जी चरणों में अंधाधुंध प्रणाम, वैसे बाबा का कथन 💯% सही है।'' एक ने लिखा, ''वाह इतना भी सच नहीं बोलना था।'' एक महिला यूजर ने लिखा, ''कुछ भी बकते हैं बाबा जी।'' एक ने लिखा, ''इनको महिलाओं को कैरेक्टर सर्टिफिकेट देना बंद कर देना चाहिए।'' एक का कहना था, ''भाई ये कुछ करा के मानेंगे इज्जत इनको रास नी आ रही।'' एक ने लिखा, ''भाई ये हमेंशा लड़कियों को टारगेट करते हैं लड़की को नहीं।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। देखिए वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: aniruddhacharya viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X