यो यो अनिरुद्धाचार्य.. हनी सिंह की हूबहू कॉपी लगते थे कथावाचक? तस्वीर ने हिलाया इंटरनेट, हैरान हैं लोग
Aniruddhacharya Looked Like Honey Singh: अनिरुद्धाचार्य एक कथावाचक हैं और अक्सर अपने बयानों को लेकर खबरों में रहते हैं। सोशल मीडिया पर वो कई बार ऐसे ऐसे तर्क देते हैं जो कि लोगों को हैरान कर देता है।

उनके कुछ वीडियोज में लोग हंस हंस लोटपोट हो जाते हैं। अनिरुद्धाचार्य को लेकर पूकी बाबा कहकर बुलाते हैं। क्या आपने कभी अनिरुद्धाचार्य को जवानी के दिनों में देखा है? अगर नहीं तो उनकी एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है और इस तस्वीर को देखकर आप हैरान होने वाले हैं।
दरअसल इसमें वो ऐसे दिख रहे हैं जैसे जवानी में मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह दिखते थे। तस्वीर ने इंस्टाग्राम पर सामने आकर धमाका कर दिया है।
दो भाई दोनो तबाही
बता दें कि इस तस्वीर के साथ हनी सिंह की तस्वीर को जोड़कर साझा किया जा रहा है। confused.aatma नाम के एक पेज पर इसको साझा किया गया है और कैप्शन लिखा है, ''दो भाई दोनो तबाही।'' इसके अलावा तस्वीर पर लिखा हुआ है कि, ''ये दो भाई जिन्होने अपना अलग अलग प्रोफेशन चुना।'' अनिरुद्धाचार्य महाराज इस तस्वीर में हूबहू हनी सिंह की तरह दिख रहे हैं। ये तब की तस्वीर बताई जा रही है जब वो पैंट शर्ट पहनते थे और उनकी बाल बड़े बड़े नहीं थे। हालांकि इस तस्वीर को लेकर हम दावा नहीं कर रहे हैं कि ये अनिरुद्धाचार्य की ही है। इस तस्वीर के सत्य होने के पुख्ता प्रमाण नहीं मिल पाए हैं।
लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स
इस तस्वीर को लेकर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''असल में ये लोग 3 भाई थे। और एक विदेश मंत्री बन गया।'' एक ने लिखा, ''19-20 का फर्क है।'' एक ने लिखा, ''क्या आपने कभी अनिरुद्ध आचार्य जी और हनी सिंह को एक साथ देखा है?! ज़रा सोचिए।'' एक ने लिखा, ''परिपक्वता तब आती है जब आपको एहसास होता है कि वे दोनों पैसा कमा रहे हैं और उनका अपना एक समूह है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल इस तस्वीर पर कथावाचक का कोई रिएक्शन नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications











