'मुसलमानों से नहीं कहते..' अखिलेश यादव पर फिर बरसे अनिरुद्धाचार्य, कथा के दौरान कहीं ऐसी ऐसी बातें!

Aniruddhacharya Akhilesh Yadav Video- अखिलेश यादव और मशहूर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो हाईवे से वायरल हुआ था और इसके बाद काफी बवाल मचा हुआ है। इस दौरान जो बातें हुईं वो काफी हैरान करने वाली थीं।
हालांकि अब कथा के दौरान उन्होने फिर से यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमला किया है। अनिरुद्धाचार्य ने कुछ ऐसा कहा है कि वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।
क्या बोले अनुरुद्धाचार्य
अखिलेश यादव को लेकर बात करते हुए अनिरुद्धाचार्य ने कहा, ''यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मेरे से कहते हैं कि आपका रास्ता अलग, मेरा रास्ता अलग। क्यों? क्योंकि मैने उनके पूछे गए प्रश्न का उनके मनमुताबिक उत्तर नहीं दिया, मैने वही उत्तर दिया जो सच है। सोचिए वो नेता हमसे कह रहे हैं कि आपका रास्ता अलग मेरा रास्ता अलग, वो मुसलमानों से नहीं कहते कि तुम्हारा रास्त अलग हमारा रास्ता अलग, वो मुसलमानों से कहते हैं कि जो तुम्हारा रास्ता है वही हमारा रास्ता है। सोचिए जब राजाओं के अंदर ऐसा द्वेश है तो इन राजाओं से इस देश का कैसे कल्याण होगा। ये प्रजा की कैसे सेवा करेंग।'' इसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि अखिलेश यादव की तरफ से इसको लेकर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
वायरल हो रहे वीडियो में लोगों के भी ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''नाच आवे आंगन टेढ़ा।'' एक ने लिखा, ''बाबा जी लेकिन जवाब आपको पता ही नहीं था।'' एक ने लिखा, ''अखिलेश यादव जी ने सही कहा।''
एक ने लिखा, ''गुरुजी उसे पूर्व मुख्यमंत्री को ऐसा आशीर्वाद दीजिए कि वह हमेशा पूर्व ही रहे।'' एक ने लिखा, ''कोई भी सवाल हो अगर उत्तर पता ना हो तो कट्टर हिंदू बन जाओ या फिर जय श्री राम का नारा लगा दो।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए अनिरुद्धाचार्य का ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











