बॉलीवुड सेलेब्स की करोड़ो की फीस जितना तो एक कथा से कमा लेते हैं अनिरुद्धाचार्य, जानिए मिनटों की फीस

Aniruddhacharya

Aniruddhacharya Fees For Katha: अनिरुद्धाचार्य आज के वक्त में एक मशहूर कथा वाचक बन चुके हैं और आपको बता दें कि अक्सर उनके खूब सारे वीडियो भी वायरल होते हैं। सोशल मीडिया पर उनका आए दिन कोई ना कोई वीडियो आता रहता है और कई बार उनको ट्रोल भी हो जाना पड़ता है। लेकिन अब इसी बीच एक वीडियो उनका वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी कमाई बताते हुए नजर आ रहे हैं।

अनिरुद्धाचार्य एक पॉडकास्ट में पहुंचे जहां पर उनसे सवाल किया गया कि आप थोड़े महंगे कथा वाचक है तो आप एक कथा का कितना लेते हैं? इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि "देखिए, तय नहीं करते हैं। देखो आपके परिवार में चार लोग हैं या 6 या 10 लोग हैं। लेकिन हमारे परिवार में 285 माएं हैं।"

अनिरुद्धाचार्य ने बताया कि "गुरुकुल में 150 विद्यार्थी पड़ रहे हैं किसी की मां नहीं है किसी के पिता नहीं है। वो गरीब परिवार के बच्चे हैं तो हमें तो कमाना पड़ेगा ना। आप अपने परिवार के लिए कमा रहे हैं और यह हमारा परिवार है। हमारा परिवार बड़ा है तो हमें कमाना होगा। लेकिन हम किसी से फीस लेते नहीं है कि आप इतना दो। आपकी जितनी श्रद्धा है उतना दो।"

अनिरुद्धाचार्य आगे बात करते हुए कहते हैं कि "देखिए आपने यह सेटअप बनाया हुआ है तो आपका खर्चा तो लगेगा।" वीडियो में होस्ट ने उनसे कहा कि हां मैं देख पा रहा हूं कि आपने बहुत महंगे कपड़े भी नहीं पहने हैं। इस पर अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि "यह सब चीज जो भी मैंने पहनी हुई है वह लोगों ने मुझे दिया है।"

अनिरुद्धाचार्य आगे कहते हैं कि "दुपट्टा भी उन्होंने ही दिया है और मैं कभी भी दुपट्टा खरीदना नहीं हूं। घड़ी भी उन्होंने दी है। यह सब मालाएं भी जो मैंने पहनी हुई है यह भी मुझे किसी ने तोहफे में दिया और मैंने स्वीकार कर लिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि जो लोग मुझे देते हैं वह कहते हैं कि आप पहनिए गुरुजी। तो हम उनकी खुशी के लिए पहनते हैं। सब उनका ही दिया हुआ है हमारा कुछ नहीं है।"

Read more about: aniruddhacharya bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X