इंद्रेश उपाध्याय की बारात में जमकर नाचे अनिरुद्धाचार्य, बग्घी में बैठे दूल्हे तो भी नहीं छोड़ा, वीडियो वायरल

Aniruddhacharya Dance Video: जयपुर में कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी काफी धूमधाम से हुई है। इस दौरान बारात भी उठी और डांस भी हुआ है। लेकिन कुछ वीडियोज ऐसे भी सामने आ रहे हैं जो कि लोगों को काफी हैरान करने वाले हैं।
इंद्रेश की शादी में कई दिग्गज लोग पहुंचे थे और जमकर एंजॉय किया था। इस दौरान एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अनिरुद्धाचार्य महाराज बारात में नाचते हुए नजर आ रहे हैं। मजेदार बात तो ये है कि इस दौरान खुद दूल्हे राजा को भी हाथ हिलाकर डांस करते देखा जा सकता है।
अनुरुद्धाचार्य का डांस
इंद्रेश उपाध्याय की बारात जा रही है। रोडलाइट्स के बीच दूल्हे राजा बग्घी में सवार होकर अपनी दुल्हन को लेने जा रहे हैं। गाजे बाजों के बीच अचानक दुल्हे की बग्घी के पास अनिरुद्धाचार्य आते हैं और डांस करना शुरु कर देते हैं। इस बीत वो इंद्रेश से भी इशारा करते हैं कि वो डांस करें। इंद्रेश भी हाथ उठाते हैं और धीरे धीरे उछालने लगते हैं।
अनिरुद्धाचार्य काफी खुश नजर आ रहे हैं और वीडियो के सामने आते ही ये आग की तरह वायरल हो रहा है। जाहिर है कि अनिरुद्धाचार्य का ये वाला अवतार अभी तक किसी ने नहीं देखा होगा। इंद्रेश और शिप्रा की शादी हो चुकी है और अब कई वीडियोज इस इवेंट से निकलकर सामने आ रहे हैं।
जयपुर गई थी बारात
अनिरुद्धाचार्य के इस डांस के सामने आते ही लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। वृंदावन से चलकर ये बारात जयपुर गई थी और यहां पर एक शानदार पैलेस पर दोनों की भव्य शादी हुई है। लोगों को यकीन नहीं हो रहा था कि ये किसी कथावाचक की शादी है। हालांकि इस बीच कुछ लोगों ने उनको ट्रोल भी किया और कई तरह के सवाल भी खड़े किए थे। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जिसमें अनिरुद्धाचार्य डांस कर रहे हैं..


Click it and Unblock the Notifications











