Fact Check: पूजा-पाठ छोड़ ऋतिक रोशन के गाने पर डांस करते दिखे अनिरुद्धाचार्य, VIDEO देख भक्तों के उड़े होश

Aniruddhacharya

Fact Check- Aniruddhacharya Maharaj Dance Video: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज अपने कथाओं के साथ-साथ अपने मीम्स और फनी बेबाक बयानों की वजह से भी चर्चाओं में बने रहते हैं। वैसे तो अनिरुद्धाचार्य महाराज के कई वीडियो रोजाना ही सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख लोगों के होश ही उड़ गए हैं।

ऋतिक रोशन के गाने पर डांस करते दिखे अनिरुद्धाचार्य महाराज
जी हां, हाल ही में अनिरुद्धाचार्य महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वैसे तो महाराज जी हमेशा ही धोती कुर्ता में नजर आते हैं, लेकिन इस वारयल हो रहे वीडियो में वह धोती कुर्ता जैसा जंपसूट पहने दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं गले में माला, माथे पर चंदन का तिलक और सिर पर टोपी लगाए महाराज की ऋतिक रोशन के मोस्ट पॉपुलर गाने 'एक पल का जीना' गाने पर ऐसे डांस स्टेप्स करते नजर आ रहे हैं जैसे वह खुद ही ऋतिक रोशन के सिग्नेचर स्टेप को चुनौती दे रहे हों। इस वीडियो में अनिरुद्धाचार्य महाराज के गजब के डांस मूव्स के साथ-साथ एक्सप्रेशन भी नजर आ रहे हैं जो वीडियो को काफी एंटरटेनिंग बना रहा है।

वीडियो को देखने के लिए यहां टैप करें - ऋतिक रोशन के गाने पर डांस करते दिखे अनिरुद्धाचार्य, VIDEO

क्या है वीडियो की सच्चाई
आपको बता दें कि वायरल हो रहे अनिरुद्धाचार्य महाराज के इस डांस वीडियो में जरा भी सच्चाई नहीं है। अनिरुद्धाचार्य महाराज का यह वीडियो Ai द्वारा जनरेट किया गया है। इस वीडियो को इतनी बारीकी से एडिट किया गया है कि इसमें आसानी से अंतर निकाल पाना भी मुश्किल है। बता दें कि इससे पहले भी कई बार महाराज जी के AI फोटो और वीडियो वायरल हो चुके हैं। कई AI फोटो पर तो महाराज जी नाराज हुए थे। वहीं कई AI फनी वीडियो को उन्होंने अनदेखा भी कर दिया था, लेकिन महाराज जी के इस डांस वीडियो को देख उनके भक्त तो हैरान ही रह गए हैं।

Disclaimer: यह AI जनरेट वीडियो है। फिल्मीबीट किसी भी AI जनरेट वीडियो/ फोटो का समर्थन नहीं करता है।

Read more about: aniruddhacharya viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X