बस इतने पढ़े लिखे हैं अनिरुद्धाचार्या ? करोड़ों की संपत्ति, शादी और कथा की फीस से जुड़ी जानें हर बात यहां...

Aniruddacharya

Aniruddhacharya Net Worth And Education: इन दिनों इंटरनेट पर कोई छाया है तो वह हैं अनिरुद्धाचार्या महाराज। कथा के अलावा अनिरुद्धाचार्या महाराज अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। बाबा के बयान आए दिनों चर्चाओं में बने रहते हैं।

प्रश्न उत्तरी को दौरान जो भी भक्त उनसे सवाल जवाब करते हैं। लोग उनके वीडियो एडिट करके मीम बना देते हैं। वहीं कुछ दिनों पहले अनिरुद्धाचार्या महाराज ने लिव इन रिलेशनशिप को लेकर एक बयान दिया था जिसके बाद से तमाम लोगों ने उनका विरोध किया, लेकिन कई लोग ऐसे भी थे जो अनिरुद्धाचार्या महाराज के सपोर्ट में आए।

चर्चित कथावाचक बन गए हैं अनिरुद्धाचार्या

वैसे तो महाराज जी देश-विदेश में पॉपुलर हैं, लेकिन उनके इस बयान के बाद से तो हर कोई उनके बारे में बात करने लगा। वहीं जो भी लोग अनिरुद्धाचार्या महाराज को नहीं जानते थे उन्होंने भी बाबा को लेकर रिसर्च चालू कर दी। किसी ने ये सर्च किया कि कौन हैं अनिरुद्धाचार्या महाराज ? तो किसी ने सर्च किया कितनी की है अनिरुद्धाचार्या महाराज ने पढ़ाई ? किसी ने सर्च किया कि कौन हैं अनिरुद्धाचार्या महाराज की पत्नी ? तो किसी ने जाननी चाही अनिरुद्धाचार्या की संपत्ति। चलिए आज हम इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानते हैं जो लोगों के मन में उठ रहे हैं।

कम उम्र से ही करने लगे थे कथा

27 सितंबर 1989 को मध्य प्रदेश के एक गांव रिवझा में जन्में अनिरुद्धाचार्या महाराज का बचपन से ही मन धार्मिक कार्यों में था। धीरे-धीरे उनकी श्रद्धा भक्ति भगवान के लिए और बढ़ गई। इसलिए उन्होंने पढ़ाई छोड़कर भक्ति का मार्ग चुना। अनिरुद्धाचार्या महाराज ने सिर्फ पांचवी क्लास तक पढ़ाई की थी। क्योंकि पिता भी पुजारी थे इसलिए ऐसे माहौल में रहने का असर उनपर पड़ा। वह वृंदावन गए गुरु से दीक्षा ली और कथा करना शुरू कर दिया। उन्होंने काफी छोटी उम्र से ही कथावाचन करना शुरू कर दिया था।

आगे विदेश से की पढ़ाई

बता दें कि समय से साथ अनिरुद्धाचार्या ने भी बदलाव किए उन्होंने साल 2024 में अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी से ह्यूमैनिटी एंड स्पिरिचुअल एजुकेशन ली थी। जिसके लिए उन्हें डॉक्टर की उपाधि मिली थी। इसके अलावा उन्होंने साउथ अफ्रिका की बैविक यूनिवर्सिटी से ह्यूमैनिटी एंड स्पिरिचुअल एजुकेशन की ही शिक्षा ली थी। जिसके बाद उनके पास दो डॉक्टर की उपाधि हो गईं।

भजन गायिका हैं अनिरुद्धाचार्या की पत्नी

वहीं अनिरुद्धाचार्या महाराज की पत्नी की बात करें तो अनिरुद्धाचार्या महाराज की पत्नी का नाम आरती तिवारी है जिन्हें लोग गुरु मां के नाम से भी जानते हैं। आरती तिवारी के भी सोशल मीडिया पर अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं। वह अकसर अनिरुद्धाचार्या महाराज के साथ धार्मिक यात्रा पर जाया करती हैं। बता दें कि आरती तिवारी भजन गायिका हैं इसलिए वह हर कथा स्थल पर मौजूद रहती हैं।


कितनी है अनिरुद्धाचार्या महाराज की संपत्ति

अनिरुद्धाचार्या महाराज की संपत्ति की बात करें तो रिपोर्ट्स की मानें तो अनिरुद्धाचार्या की नेटवर्थ 25 करोड़ रुपये बताई जा रही है। द बज मेल की रिपोर्ट के मुताबिक अनिरुद्धाचार्या महाराज 1 दिन की कथा का 1 से 3 लाख और सात दिन की कथा का 15 लाख के आसपास लेते हैं। इसके अलावा 2 से 4 लाख के करीब विज्ञापन, सोशल मीडिया और दान से आता है। जिसे वह अपने आश्रम में वृद्ध माताओं, गायों और जरूरतमंदों की मदद में लगाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X