Aniruddhacharya ने शहीदों को भी नहीं छोड़ा? 'आजादी' को लेकर दिया विवादित बयान, भड़क गए लोग!

Aniruddhacharya On 15 August- कथावाचक अनिरुद्धाचार्य इस वक्त विवादों में हैं। अक्सर देखा जाता है कि वो अपनी बिना सिर पैर की बातों से सुर्खियों में आते हैं और हंसी के पात्र बनते हैं। हाल ही में जवान लड़कियों के लिए उन्होने काफी अभद्र टिप्पणी की थी।
लेकिन अब इस विवाद के बाद उनके कई ऐसे वीडियोज सामने आ रहे हैं जिनको देखकर आप अपना माथा पीटने वाले हैं। सभी को पता है कि भारत की आजादी के पीछे कितने शहीदों ने अपना खून बहाया और कितनी कुर्बानियां दी हैं तब जाकर अंग्रेजों ने देश खाली किया था।
लेकिन अनिरुद्धाचार्य ने अंग्रेजों को यहां से भागने को लेकर एक अलग ही लॉजिक दिया है। उनका कहना है कि अंग्रेज 15 अगस्त को ही इसलिए देश से भागे क्योंकि अगस्त्य भगवान से वो डर गए थे।
क्या बोले अनिरुद्धाचार्य?
वायरल हो रहे वीडियो में अनिरुद्धाचार्य कह रहे हैं, ''हमारा देश 15 अगस्त को क्यों आजाद हुआ? एक बार क्या हुआ कि समुद्र किनारे एक चिड़िया ने अंडा दिया। समुद्र की लहर आई और चिड़िया का अंडा बहाकर ले गई। तब तक वहां से गरुण जी गुजरे। गरुण जी ने देखा तो वो अगस्त्य जी के पास गए और कहा कि जो राक्षस आपका यज्ञ विध्वंस करते हैं वो समुद्र में छिपे हैं, यदि आप समुद्र का पानी पी लो, सोख लो तो उनको मारा जाए। अगस्त्य जी 3 चुल्लू में समुद्र पी गए और चिड़िया का बच्चा बच गया। तब अंग्रेजों को पता लगा कि एक अगस्त्य ने सागर पी लिया अब तो 15 अगस्त्य हैं भैया भागो भारत छोड़कर वरना या 15 अगस्त्य क्या करेंगे।''
भड़क गए लोग
अनिरुद्धाचार्य के इस वीडियो पर लोगों का गुस्सा फूटा है और शहीदों के अपमान का आरोप लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''इस तरह की बयान पर FIR होना चाहिए। तब सही रहेगा।'' एक ने लिखा, ''शहीदों ने खून फिर क्यों बहाया था। एक ने लिखा, ये शहीदों का अपमान है, झूठ फैला रहा है।'' एक ने लिखा, ''मतलब हमारे देश के लोगों की जान का कोई मूल्य नहीं रखता ये बाबा जिन्होनें जान कुर्बान कर दी देश के खातिर।'' एक ने लिखा, ''भगत सिंह जैसे लाखों स्वतंत्रता सेनानियों ने बलिदान दिया तब हमें स्वतंत्रता मिली और अपने एक झटके में उनकी कुर्बानी को मिटा दिया गजब है।'' आप भी देखिए ये वायरल वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











