25 साल की लड़कियां 4 जगह मुंह मार चुकी होती है.. अनिरुद्धाचार्य की आई शामत, महिलाओं ने ताने हथियार!

Aniruddhacharya

Aniruddhacharya Controversial Statement: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य आए दिन अपने बयानों से बवाल खड़ा करते रहते हैं। अब एक बार फिर से अनिरुद्धाचार्य ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसके कारण देश भर में बवाल खड़ा हो गया है। अनिरुद्धाचार्य ने हाल ही में एक कथा के दौरान लड़कियों की शादी की उम्र पर टिप्पणी की।

उन्होंने कहा कि 25 साल की उम्र तक लड़कियां "पूरी तरह बड़ी हो जाती हैं" और उनकी "जवानी उड़ जाती है। जिसका अर्थ निकाला गया कि देर से शादी करने पर पूर्व-वैवाहिक संबंध अपरिहार्य हैं। इस बयान को कई लोगों ने स्त्री-विरोधी और रूढ़िगत माना, जिसके बाद सोशल मीडिया और सड़कों पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।

लोगों के आक्रोश के बाद, अनिरुद्धाचार्य ने माफी मांगते हुए कहा कि आप लोगों ने हमें बताया कि कुछ बहनें नाराज हैं। मेरी बात का गलत अर्थ निकाला गया। मैंने कहा था कि कुछ लड़कियां लिव-इन रिलेशनशिप में रहकर कई जगह संबंध बनाती हैं। ऐसी स्थिति में रिश्ते निभाना मुश्किल होता है। मेरा उद्देश्य चरित्र निर्माण पर जोर देना था।

उन्होंने यह भी बताया कि उनके वीडियो से कुछ शब्द हटाए गए, जिससे अर्थ का अनर्थ हुआ। अनिरुद्धाचार्य ने अपने अनुयायियों से माफी मांगी और कहा कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अनिरुद्धाचार्य के वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल होते हैं। वो सोशल मीडिया की दुनिया में पूकी बाबा के नाम से भी खूब मशहूर हैं। अनिरुद्धाचार्य के पास लोग दूर दराज के इलाकों से अपनी समस्याएं लेकर आते हैं जिनका वो समाधान देते हैं।

Read more about: aniruddhacharya bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X