लिव इन में रहने वाली महिलाएं हैं वैश्या..अनिरुद्धाचार्य ने फिर की महिलाओं पर घटिया टिप्पणी,वीडियो ने काटा बवाल

Aniruddhacharya

Aniruddhacharya Viral Video: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज अपने बेबाक बयानों की वजह से पिछले कई दिनों से चर्चाओं में बने हैं। अनिरुद्धाचार्य महिलाओं पर लगातार कर रहे टिप्पणी को लेकर बुरी तरह से संकट में फंसते नजर आ रहे हैं। आम जनता से लेकर कई हस्तियां भी अनिरुद्धाचार्य के विरोध में उतर आई हैं, लेकिन फिर भी अनिरुद्धाचार्य महाराज इस तरह के बयानों से पीछे नहीं हट रहे हैं। पिछले दिनों जहां अनिरुद्धाचार्य महाराज ने 25 साल की महिलाओं पर उंगली उठाई थी। वहीं अब वह फिर से लिव इन रिलेशनशिप को लेकर अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कुछ ऐसा कर दिया है जिससे चिंगारी ने आग का रूप ले लिया है।

अनिरुद्धाचार्य के वीडियो ने फिर मचाया बवाल

हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू में अनिरुद्धाचार्य महाराज लिव इन रिलेशनशिप को अलग ही नाम देते नजर आ रहे हैं। अनिरुद्धाचार्य कहते हैं कि- 'जैसे आपने नाम लिया लिव इन में रहना। कपड़े तो देखो नंगे लोग घूम ही रहे हैं। आपको नंगे घूमना है तो नंगे घूमिए, लेकिन हम तो चाह रहे हैं कि आप समाज में रह रहे हैं तो सभ्य बनकर रहें लिव इन क्या है। पुरानी भाषा में जैसे वैश्यालय कहा जाता था। उसे अपडेट भाषा में लिव इन कहते हैं। अनिरुद्धाचार्य के इन शब्दों को सुन रिपोर्टर भी कहते है कि आप यह बहुत बड़ी बात कह रहे हैं। इसपर अनिरुद्धाचार्य कहते हैं कि हां बड़ी बात तो है ही।'

लिव इन को कहा वैश्यालय

अनिरुद्धाचार्य आगे कहते हैं कि 'आप वैश्यालय को लिव इन बना रहे हैं।' जर्नलिस्ट अनिरुद्धाचार्य से पूछते हैं कि 'जो महिलाएं या बालिकाएं लिव इन में रह रही हैं आप उन्हें वैश्या पुकार रहे हैं ?' इसपर अनिरुद्धाचार्य कहते हैं कि 'शादी से पहले जो नाना प्रकार के लोगों के सामने खुद को परोसता रहे तो इसे वैश्या ही कहते थे ना।' अनिरुद्धाचार्य कहते हैं कि 'आप क्या कहते हैं इसे अपनी भाषा में इसे सति सावित्री कहेंगे। जो स्त्री चार लोगों के सामने परोसती है खुद को वह क्या हो सकती है।'

एक से मन भरने के बाद दूसरे और तीसरे के पास जाती हैं...

इसपर फिर अनिरुद्धाचार्य से सवाल किया जाता है कि 'लिव इन में चार कहां एक लोग रहता है।' इस पर अनिरुद्धाचार्य बेबाकी से जवाब देते हुए कहते हैं कि 'एक से मन भर गया तो दूसरा जिंदा बाद फिर दूसरे से मन भर गया तो तीसरा जिंदा बाद।' बता दें कि अनिरुद्धाचार्य के इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- गलत क्या रहे हैं बाबा इसमें एक दम सही है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-किसी के लिए इस तरह की बातें करना या जज करना ठीक नहीं। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- फुल सपोर्ट है बाबा को।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X