'बच्चन साहब अपने बच्चों को चम्मच से शराब पिलाते होंगे..' अमिताभ बच्चन पर क्यों भड़के थे अनिरुद्धाचार्य?

Aniruddhacharya

Aniruddhacharya Amitabh Bachchan- कथावाचक अनिरुद्धाचार्य इस वक्त अपने बयानों को लेकर खबरों में हैं लेकिन कम लोग ही जानते हैं कि उन्होने इसके पहले बॉलीवुड को भी नहीं छोड़ा है। चाहे वो अमिताभ बच्चन हों, रणवीर सिंह हों या फिर हनी सिंह.. उन्होने सबको लेकर कई बयान पहले भी दिए हैं।

हालांकि इस वक्त वो लड़कियों के मुंह मारने वाले बयान को लेकर विवादों में हैं। हालांकि समाज में एक बहुत बड़ा तबका है जो कि इसको बिल्कुल सपोर्ट नहीं करता है और बाबा जी के साथ है। अब अनिरुद्धाचार्य के कुछ बयान हम आपके सामने लेकर आए हैं जो कि उन्होने फिल्म सितारों को लेकर दिए थे। सबसे चौकाने वाली बात अमिताभ बच्चन के लिए रही गई थी।

अमिताभ बच्चन पर बोले थे अनिरुद्धाचार्य

अरुद्धाचार्य का कहना था कि अमिताभ बच्चन को अपने बच्चों को चम्मच से दारू पिलानी चाहिए। दरअसल वो अमिताभ बच्चन के गाने, जीना अगर जरूरी है, पीना बहुत जरूरी पर भड़क रहे थे। उन्होने कहा, ''फिर बच्चन साहब अपने बच्चों और परिवार की आने वाली पीढ़ी को चम्मच से शराब पिलाते होंगे।'' उनके इस बयान ने बवाल काट दिया था।

हनी सिंह पर भड़के

हनी सिंह के मशहूर गाने ब्लू है पानी पानी पर वो गुस्सा गए थे। उनका कहना था, ''कम कपड़ों में महिलाओं को खड़ा कर दिया। इससे हमारे बच्चे क्या सीखेंगे। अश्लील फिल्मों को भारत में बैन करना चाहिए।'' बता दें कि इस पर हनी सिंह के फैंस सामने आए थे और कई कमेंट्स किए थे।

रणवीर सिंह पर बोले

आपको याद ही होगा कि रणवीर सिंह ने एक न्यूड फोटोशूट करवाया था और उसके बाद बवाल मच गया था। इस पर अनिरुद्धाचार्य ने कहा था, सिर्फ महिलाएं ही नहीं, अगर पुरुष ऐसे निर्वस्त्र होते हैं तो ये पूरी तरह से गलत है। इतना पैसे वाला एक्टर अगर पूरे कपड़े उतार के फोटो खिंचवाए तो क्या वो सही है। हम गलत मानते हैं। इस तरह से वो की लोगों पर हमला बोल चुके हैं। इस लिस्ट में सलमान खान भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X