..................... Anil kumar wins 100 million dirham lottery with just simple trick chooses mother birthday as last number - Hindi Filmibeat

7 पीढ़ी खाएंगी: 29 साल के शख्स ने बताई लॉटरी जीतने की एकदम सिंपल ट्रिक, 100 मिलियन दिरहम का मिला प्राइज

100 Million Dirham Lottery

100 Million Dirham Lottery: लाइफ कब कहां यू टर्न ले ले कुछ नहीं पता। कोई इसे कर्मो का फल मानता है तो कोई किस्मत के भरोसे पर जीता है। लॉटरी लगने और किस्मत बदलने के किस्से आपने फिल्मों और बुजुर्गों से खूब सुने होंगे। आज हम आपको रियल लाइफ स्टोरी के बारे में बताने में बताना जा रहे है जहां शख्स ने 100 मिलियन दिरहम अपने नाम कर लिए हैं।

अबू धाबी में रहने वाले 29 साल के भारतीय अनिलकुमार बोला की किस्मत ने ऐसा करवट ली कि वो रातों-रात करोड़पति बन गए। अनिल कुमार ने अपनी मां के जन्मदिन को लकी नंबर बनाकर यूएई की लॉटरी में 240 करोड़ रुपये (100 मिलियन दिरहम) जीत लिए। यह यूएई लॉटरी के इतिहास की सबसे बड़ी जीत बताई जा रही है।

कैसे लगी इतनी बड़ी लॉटरी?

18 अक्टूबर को हुए लकी ड्रॉ में अनिल कुमार ने टिकट खरीदा था। उन्होंने बताया कि उन्होंने कोई खास रणनीति नहीं अपनाई थी, बस आखिरी नंबर के तौर पर अपनी मां का जन्मदिन डाल दिया। वही नंबर उनकी जिंदगी बदल गया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "मैंने बस मां का बर्थडे चुना था, शायद मां की दुआ ही काम आ गई।"

जीत की खबर सुनकर क्या हुआ?

अनिल कुमार ने बताया, "जब मुझे पता चला कि मैं जीत गया हूं, तो मैं सोफे पर बैठा था। मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था कि ये सच है।" लॉटरी कंपनी ने जब उन्हें चेक दिया, तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए।

अब क्या करेंगे इतने पैसे का?

अनिल कुमार ने कहा कि वो इस पैसे को समझदारी से खर्च करेंगे। उनका कहना है कि वो कुछ रकम निवेश में लगाएंगे और कुछ समाज की भलाई के लिए देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि वे अपने परिवार को यूएई बुलाना चाहते हैं ताकि उनके साथ समय बिता सकें। हंसते हुए बोले, "एक सुपरकार जरूर खरीदूंगा और किसी 7-स्टार होटल में पार्टी करूंगा।"

दूसरों को दी प्रेरणा

अनिल कुमार ने कहा, "मैं चाहता हूं कि लोग कोशिश करना न छोड़ें। किस्मत कभी भी पलट सकती है।" उन्होंने यूएई लॉटरी का धन्यवाद किया और कहा कि इस प्लेटफॉर्म ने हजारों लोगों को नई उम्मीद दी है।

गौरतलब है कि पिछले महीने ही दुबई में एक और भारतीय, उत्तर प्रदेश के संदीप कुमार प्रसाद ने 35 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती थी। लगातार भारतीयों की ये जीत अबू धाबी लॉटरी में चर्चा का विषय बन गई है।

Read more about: bollywood viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X