लड़का से लड़की बनी Anaya Bangar ने भी मनाया रक्षाबंधन, छोटे भाई को राखी बांधते ही वायरल हुईं प्यारी तस्वीरें

Anaya Bangar

Anaya Bangar first Rakshabandhan- लड़का से लड़की बनी पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर ने पहली बार रक्षाबंधन मनाया है। जी हां, उन्होने अपने छोटे भाई अथर्व को राखी बांधी है। अनाया और अथर्व दोनों ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें वो काफी खुश लग रहे हैं।

बता दें कि अनाया तीन तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होने कैप्शन लिखा, ''सिर्फ़ राखी बांधना ही नहीं, बल्कि सालों का प्यार, हंसी-मज़ाक और भाई-बहन की अंतहीन नोकझोंक।'' इसके साथ उन्होने @bombaytimes तो टैग करते हुए एक्सक्लूसिव तस्वीरों का क्रेटिड दिया है। बता दें कि अथर्व काफी कम चर्चा में रहते हैं।

रेड ड्रेस में कमाल लग रही हैं अनाया

आर्यन बांगर से अनाया बनने वाली संजय बांगर की इस बेटी ने पूरी तरह अपने आपको बदल लिया है। लुक्स से लेकर उनके एक्शन्स भी लड़कियों वाले ही हैं। रेड ड्रेस में बाल खुले करके राखी बांधती अनाया बेहद खुश और सुंदर लग रही हैं।

तस्वीरों के वायरल होते ही लोगों के भी ढेरों कमेंट्स इसपर आप रहे हैं। अनाया बांगर 24 साल की हैं और उन्होने पहली बार राखी बांधी है। इसका एक कारण ये भी है कि इसके पहले वो भी लड़का हुआ करती थीं। इन तस्वीरों में दोनों काफी प्यारे लग रहे हैं।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इन तस्वीरों पर फैंस कमेंट्स कर रहे हैं और रक्षाबंधन की बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''हैप्पी रक्षाबंधन बहन और भाई।'' एक ने लिखा, ''हमारे सबसे दिल को छू लेने वाले फोटोशूट, बातचीत और कहानी में से एक।'' एक ने लिखा, ''भाई ये तो ट्रांस हुई ना...लकड़ी कैसे बन गई।'' एक ने लिखा, ''कुछ साल पहले तू भाई थी अब बहन।'' इस तरह से लोग कई तरह की बातें भी कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये तस्वीरें जो कि आग की तरह वायरल हो रही हैं..

More from Filmibeat

Read more about: sanjay bangar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X