अंबानी परिवार की छोटी बहू होकर भी इंडिपेंडेंट बनना चाहती हैं राधिका मर्चेंट, बोलीं- बाप या पति मैटर नही करता..

Radhika Ambani Viral Video: मुकेश अंबानी की छोटी बहू और अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट अभी के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। 12 जुलाई 2024 को अनंत और राधिका की बहुत धूमधाम के साथ शादी हुई थी। इसके बाद लगातार राधिका अपनी खूबसूरती के चलते भी काफी चर्चा में रहती हैं। लेकिन अब शादी के 2 साल बाद पहली बार राधिका ने अनंत के साथ में अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की।

Radhika Ambani Viral Video

दरअसल हाल ही में राधिका मर्चेंट को भारत में इंटरनेशनल यूनाइटेड नेशंस मूवमेंट के मुख्य कार्यालय में एक मीटिंग में देखा गया था। यहां पर उन्होंने अनंत अंबानी के साथ अपनी शादी और महिलाओं के इंडिपेंडेंस होने की अहमियत को लेकर बात की थी।

अनंत संग रिश्ते पर पहली बार बोलीं राधिका मर्चेंट

अनंत अंबानी के साथ अपनी शादी को लेकर राधिका मर्चेंट ने पहली बार बात करते हुए कहा कि "कुछ मामलों में अनंत पीछे हट जाते हैं तो कुछ में मैं पीछे हट जाती हूं। हम हमेशा एक दूसरे का सम्मान करते हैं और इसीलिए हम बराबरी पर हैं।"

महिलाओं की इंडिपेंडेंस पर बोलीं राधिका मर्चेंट

राधिका ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि "महिलाओं को पैसे के लिए किसी पर भी डिपेंडेंट नहीं रहना चाहिए। उन्होंने इस पर बात करते हुए कहा कि इससे कोई भी फर्क नहीं पड़ता है कि आप किसकी बेटी हो या किसकी पत्नी हो। अपने फैसला खुद लेने के लिए फाइनेंशली मजबूत होना बहुत जरूरी होता है।"

राधिका मर्चेंट के पास में अंबानी परिवार की काफी सारी सुख सुविधाएं हैं और इसके बावजूद भी वह एक बिजनेसवुमेन के तौर पर लगातार अपने एक अलग पहचान बनाती हुई नजर आती हैं। इसके लिए वह खूब मेहनत भी कर रही है।

राधिका मर्चेंट की एजुकेशन

राधिका मर्चेंट की एजुकेशन की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया हुआ है। राधिका पढ़ाई में हमेशा से ही काफी अच्छी रही है और स्टडीज के अलावा स्विमिंग, रीडिंग और ट्रैकिंग भी वह पसंद करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X