अनंत अंबानी ने तिरुपति में कराया मुंडन, मंदिर को 27.5 रुपए करोड़ का दिया खास तोहफा!

Anant Ambani Shaves Head At Tirupati Temple: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे और रिलायंस इंडस्ट्रीज के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी अपनी गहरी आस्था के लिए अक्सर चर्चा में आते रहते हैं। एक बार फिर से उन्हें सुर्खियों में देखा जा रहा है। वह हाल ही में आंध्र प्रदेश के मशहूर तिरुमला श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे। जहां पर उन्होंने श्रद्धा दिखाते हुए अपना मुंडन भी करवा लिया।

Anant Ambani

वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है की अनंत अंबानी ने सफेद कलर की धोती और शॉल पहनी हुई है। सुबह-सुबह होने वाली पवित्र सुप्रभात सेवा में वह शामिल हुए। मंदिर की पुरानी परंपरा का उन्होंने पालन किया और अपने केश भगवान को समर्पित कर दिए। मुंडन के बाद में सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

अनंत अंबानी ने मंदिर को दिया 27.5 करोड़ का तोहफा

दर्शन करने के अलावा अनंत अंबानी ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के लिए एक बड़ा ऐलान भी कर दिया है। दरअसल रिलायंस इंडस्ट्रीज की तरफ से मंदिर को 25 अत्यधिक इलेक्ट्रिक बसें दान कर दी गई है। इन बसों की कीमत 27.5 करोड़ की बताई जा रही है। इसके अलावा इन बसों को चलाने वाले 50 ड्राइवर की भी सैलरी और रखरखाव का पूरा खर्चा रिलायंस इंडस्ट्रीज ही उठाएगी। यह बसें पर्यावरण को बिना किसी नुकसान पहुंचा श्रद्धालुओं को मंदिर तक ले जाने और लाने के लिए काम करेंगी।

धार्मिक यात्राओं से जुड़े रहते हैं अनंत अंबानी

ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब अनंत अंबानी को ऐसे धार्मिक अवतार में देखा गया हो। इससे पहले भी वह गुजरात के जामनगर से द्वारकाधीश मंदिर तक पैदल पदयात्रा भी कर चुके हैं।

Read more about: anant ambani radhika merchant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X