अनंत-राधिका ने फुटबॉलर Messi से करवा दी पूजा, तिलक लगाकर की आरती, भगवान के सामने माथा टेका
Messi Puja with Anant-Radhika: हाल ही में लियोनेल मेसी ने इंडिया में एंट्री मारी इसके बाद से ही लोग उनकी बातें कर रहे हैं। पूरी दुनिया को अपने शानदार खेल से दीवाना बनाने वाले फुटबॉलर किसी पहचान के मोहताज नहीं है।

अक्सर उनके वीडियोज सामने आते हैं और वायरल होते हैं। दुनिया भर के करोड़ों लोग उनको फॉलो करते हैं। इस वक्त एक तस्वीर सीधे इंडिया से वायरल हो रही है जिसमें मेसी को हिंदू धर्म के अनुसार पूजा-आरती करते हुए देखा जा सकता है।
इस दौरान उनके सात अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट थे। मेसी से पूजा करवाने का काम अनंत ने ही किया था। इस दौरान ये सभी गुजरात के जामनगर स्थित वन्य जीव कल्याण, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र वनतारा में थे।
महाआरती की तस्वीरें
अनंत अंबानी भगवान में कितनी श्रद्धा रखते हैं ये किसी से छिपा नहीं है। अनंत के साथ राधिका भी काफी भक्ति में लीन रहती हैं। यही कारण है कि अनंत ने मेसी को भी आरती करवा दी और ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गईं। अक्सर देखा जाता है कि अनंत राधिका इस तरह के कामों में काफी रुचि रखते हैं। मेसी की कई तस्वीरें सामने आ रही हैं जिसमें उन्होने माथे पर टीका लगाया हुआ है और माथा टेकते भी नजर आ रहे हैं। फुटफॉलर मेसी ने भारत और इस देश यात्रा के बाद अपने अनुभव भी सबके सामने साझा किए थे। उनके कुछ पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
बता दें कि मेसी जिन हिंदू देवी देवाताओं की पूजा कर रहे थे उनमें गणेश, शिव, अंबे, हनुमान और कृष्ण जी शामिल थे। उन्होने इंडिया के इस दौरे को काफी सराहा और कहा कि दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता जैसे शहरों में जाना और इनका अनुभव लेना उनके लिए काफी शानदार रहा। उनका कहना था कि उनको यहां पर आने के बाद काफी अच्छा महसूस हो रहा है। फिलहाल आप देखिए तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications