गणेश विसर्जन के समय आपस में लड़ने लगे अनंत-राधिका, अंबानी परिवार की छोटी बहू के बॉडीगार्ड ने किया बीच-बचाव!

Anant Ambani Radhika Merchant

Ambani Family Ganesh Visarjan: मुंबई के अंबानी परिवार ने अपने घर एंटीलिया में गणपति बप्पा की स्थापना करने के एक दिन बाद ही भव्य तरीके से विसर्जन किया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्यारी नोक-झोंक ने सबका दिल जीत लिया।

फूलों की शरारत ने जीता दिल

वायरल वीडियो में राधिका मर्चेंट गाड़ी पर बैठी दिखती हैं और अनंत अंबानी पर गेंदे के फूल फेंकती नजर आती हैं। अनंत भी पीछे से चलते हुए उन पर फूलों की पंखुड़ियां फेंकते हैं। लेकिन, इससे पहले कि पंखुड़ियां राधिका तक पहुँचें, उनका बॉडीगार्ड तेजी से आगे आकर उन्हें ढक लेता है। यह मजेदार और प्यारा पल सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

नीता अंबानी भी रहीं शामिल

गणपति विसर्जन जुलूस का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें नीता अंबानी गुलाबी पारंपरिक ड्रेस में नजर आईं। वो पूरे उत्साह के साथ बप्पा के विसर्जन जुलूस का आनंद ले रही थीं।

कब हुआ स्वागत?

अंबानी परिवार ने अपने प्रिय गणपति को, जिन्हें प्यार से 'एंटीलिया चा राजा' कहा जाता है, 27 अगस्त को घर लाया था। पूरे परिवार ने पारंपरिक परिधानों में गणेश आरती की और सोशल मीडिया पर इसकी कई झलकियां वायरल हुईं।

क्या है 'एंटीलिया चा राजा'?

अंबानी परिवार की गणेश प्रतिमा को 'एंटीलिया चा राजा' कहा जाता है। यह हर साल पूरे धूमधाम और भव्य रस्मों के साथ स्थापित की जाती है। इस मौके पर न सिर्फ मुंबई बल्कि पूरे देश और सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा होती है।

More from Filmibeat

Read more about: anant ambani radhika merchant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X