..................... Anant Ambani garland of slipper, people boycott jio protest on street, related Mahadevi elephant, know matter - Hindi Filmibeat

'अनंत अंबानी' को चप्पलों की माला पहना लोगों ने सड़कों पर किया विरोध! बॉयकॉट Jio के लगे नारे, जानें पूरा मामला

Anant Ambani

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के एक मठ में रह रही 36 वर्ष की एक हथिनी जिसे लोग महादेवी और माधुरी के नाम से भी पुकारते हैं। बता दें कि महादेवी नंदनी मठ का एक हिस्सा बन गई थी। स्थाई निवासी बताते हैं कि वह भी नियमों का पालन करती थी। जैन रीति रिवाज के मुताबिक वह रात को भोजन नहीं करती थी। भगवान को नमन करने के बाद ही हथिनी के दिन की शुरुआत होती थी।

महादेवी के जाने से फूटा लोगों का गुस्सा

लेकिन अब कोल्हापुर की महादेवी हथिनी को अनंत अंबानी के वनतारा में भेज दिया गया है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि हथिनी को वनतारा भेजा जाएगा क्योंकि वह बीमार है और यहां उसकी ठीक से देख रेख नहीं हो रही है। सुप्रीम कोर्ट से इस फैसले के बाद मठ के लोगों ने महादेवी की विदाई की। इस दौरान कभी की आंखे नम थीं। साथ ही हथिनी महादेवी भी रोती नजर आई। वनतारा की टीम हथिनी को गुजरात ले गई, लेकिन हथिनी के जाने से कोल्हापुर में लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया है।

लोगों ने शुरू किया विरोध

कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों ने अनंत अंबानी के खिलाफ विरोध करना शुरू कर दिया है। वीडियो में देख सकते हैं कि अनंत अंबानी के गले में चप्पलों की माला पहनाई गई है। माथे पर बिंदी और नाक में नथुनी लगाकर एक पोस्टर तैयार किया गया है। जिसमें हथिनी महादेवी को लेकर लिखा है कि हमें विश्वास है कि हमारी महादेवी लौटकर आएगी। इतना ही नहीं जब लोगों को हथिनी महादेवी की वापसी को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली तब लोगों का विरोध और बढ़ गया। लोगों ने जियो मॉल और जियो के प्रोडक्ट को लेकर बॉयकॉट के नारे लगाए। लोगों ने जियो के सिम को भी पोर्ट करवाना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो देख लोगों के यूं आए रिएक्शन

इस वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- एक गलती से सब खराब कर दिया। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- महादेवी को नहीं लेकर जाना चाहिए था। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- महादेवी के जाने से मठ के लोग बुरी तरह से टूट चुके हैं।

Read more about: anant ambani trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X