अनंत ने मौका देखते ही श्लोका संग खेली होली, सामने खड़ी देखती रह गईं राधिका,इंटरनेट पर छाया देवर-भाभी का वीडियो
Ambani Family Holi Celebration: जिस पल का लोगों को बेसब्री से इंतजार था वह पल आ गया है। इंटरनेट पर अंबानी परिवार के होली के वीडियो छाए हुए हैं। हर किसी की नजर अनंत और राधिका पर टिकी हुई है। हाल ही में अनंत और राधिका का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अंबानी परिवार में होली की धूम मची हुई है। वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि अनंत राधिका के साथ नहीं बल्कि भाभी संग होली देखते नजर आ रहे हैं।

अनंत ने खेली भाभी श्लोका संग होली
दरअसल इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि घर की छोटी बहू राधिका मर्चेंट मौज-मस्ती करती नजर आ रही हैं। राधिका ने पूरे घर का माहौल बना दिया है। वहीं राधिका अपनी जेठानी और अपनी बेस्ट फ्रेंड श्लोका के साथ होली खेलने का मन बनाती हैं, लेकिन वह खुद नहीं रंग लगाती हैं वह अनंत को कुछ कान में बोलती नजर आती हैं उसके बाद जैसे ही राधिका अनंत पर रंग फेंकती हैं उधर अनंत मौका देखकर भाभी श्लोका अंबानी पर रंग बरसा देते हैं। अनंत श्लोका के गालों पर रंग लगाते हैं और भाभी को होली की शुभकामनाएं देते हैं।
इंटरनेट पर छाया अंबानी परिवार के होली का वीडियो
अनंत राधिका और श्लोका की मस्ती के इस वीडियो के साथ ही अंबानी परिवार की डेकोरेशन और होली का एक और वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि आकाश अंबानी हाथों में पिचकारी लिए कभी श्लोका पर रंग डालते हैं तो कभी घरवालों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अंबानी हाउस में कई मेहमानों को होली खेलने के लिए न्योता दिया गया है। जिसने के लिए खास व्यवस्थाएं भी की गई हैं। वैसे आुपको बता दें कि यह दोनों ही वीडियो पुराने हैं, जो इंटरनेट पर होली के मौके पर वायरल हो रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications















