शादी से पहले क्वालिटी टाइम बिता चुके हैं अनंत राधिका, सामने आईं डेट नाइट की Photos, छठी तस्वीर उड़ा देगी होश

Anant Ambani-Radhika Merchant Photos: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की जोड़ी सोशल मीडिया पर छाई रहती है। दोनों की शादी को 1 साल पूरा हो चुका है। कपल कभी विदेश में वेकेशन मनाता नजर आता है तो कभी कपल को कॉन्सर्ट्स में एंजॉय करते देखा जाता है। बता दें कि अंबानी परिवार और उनके सदस्यों के नाम के फैन पेज बने हैं जिसपर आए दिनों कोई ना कोई तस्वीर और वीडियो शेयर की जाती है जो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।
सोशल मीडिया पर छाई अनंत राधिका की ये तस्वीर
वैसे तो अनंत और राधिका की कई लेटेस्ट फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं जो लोगों को बहुत पसंद आते हैं, लेकिन हाल ही में राधिका और अनंत की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों वेकेशन एंजॉय करते नजर आ रहे हैं दोनों बेहद ही रोमांटिक अंदाज में तस्वीरें खिंचवा रहे हैं तो कभी दोनों वर्फीली वादियों में समय बिता रहे है। तस्वीरों में कपल के बीच की केमिस्ट्री इन तस्वीरों और बेहद रोमांटिक बना रही है। इतना ही नहीं इन तस्वीरों में अनंत अंबानी काफी फिट और स्लिम नजर आ रहे हैं।
बचपन की दोस्त हैं राधिका
बता दें कि कपल की यह तस्वीरें शादी के बाद की नहीं बल्कि शादी के पहले की हैं। अनंत और राधिका ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी की थी। आपको बता दें कि अनंत और राधिका दोनों बचपन के दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती कब प्यार में बदल गई यह दोनों को पता ही नहीं चला, लेकिन साल 2018 से दोनों ने एक दूसरे को ऑफिशियली डेट करना शुरू कर दिया था। राधिका नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की चहेती हैं। दोनों ही राधिका को अपनी बेटी की तरह प्यार करते हैं। राधिका ईशा अंबानी की भी अच्छी दोस्त रह चुकी हैं। इसीलिए अनंत से शादी करने से पहले वह अंबानी परिवार में आती जाती रही हैं।
इन तस्वीरों में जहां अनंत और राधिका की वेकेशन की तस्वीरें दिख रही हैं वहीं दो तस्वीरें ईशा अंबानी की शादी की भी हैं जहां राधिका उस समय भी घर का सदस्य बनकर शादी का हिस्सा बनी थीं।


Click it and Unblock the Notifications











