मैथिली ठाकुर का बेहद पुराना वीडियो वायरल, बचपन में इंडियन आइ़डल पहुंची थी बीजेपी की उम्मीदवार

Maithili Thakur Indian Idol Video: बिहार चुनाव 2025 को लेकर चर्चा है और इस वक्त सिंगर मैथिली ठाकुर एक ऐसा नाम हैं जो कि छाई हुई हैं। जब से बीजेपी ने उनको उम्मीदवार बनाया है लोग बातें कर रहे हैं।
कुछ लोग उनकी काफी कर रहे हैं लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो कि उनको पसंद नहीं कर रहे हैं। लेकिन शायद ही किसी ने सोचा था कि मैथिली बीजेपी पार्टी से उम्मीदवार बनकर सामने आ सकती हैं।
इस वक्त उनके बचपन का एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुबली पतली से मैथिली को गाना गाते हुए देखा जा सकता है।
इंडियन आइडल का दिया था ऑडिशन
मैथिली ठाकुर का ये वीडियो मशहूर सिंगिंग रियालिटी शो इंडियन आइडल का है। इस वक्त उनकी उम्र 25 साल है लेकिन जब वो इंडियन आइडल में आईं थीं तो काफी छोटी थीं। इस वीडियो में मैथिली ठाकुर के अलावा सिंगर कपोजर सलीम और विशाल दादलानी नजर आ रहे हैं। उन्होने जिस तरह से गाना गाया सभी जजों को काफी पसंद आया है। वीडियो अब वायरल हो रहा है क्योंकि चुनाव को लेकर चर्चा है। शायद ही किसी ने सोचा था कि ये लड़की आगे जाकर बिहार में देश की सबसे बड़ी पार्टी के लिए चुनाव लड़ेगी। गौरतलब है कि मैथिली का नाम सामने आ चुका है।
अलीनगर से लड़ेंगी चुनाव
मैथिली ठाकुर को लेकर मशहूर है कि वो अपने गाने और सुरीली आवाज के लिए जाना जाती हैं। उनको अलीनगर सीट से BJP उम्मीदवार बनाया गया है। हाल ही में मैथिली ठाकुर ने नामांकन दाखिल किया है और लोगों से अपील की है वो अलीनगर आदर्श नगर बनाने में साथ दें और एक संकल्प करें। कभी धूम धाम से उनका नामांकन हुआ था और इस दौरान बीजेपी के कई नेता मौजूद थे।


Click it and Unblock the Notifications