रियाज अली के साथ वायरल हुआ सीएम की पत्नी का वीडियो, ट्रोल हो रही हैं अमृता फडणवीस

Amruta Fadanvis dance with Riyaz Ali- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमता फडणवीस को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर शानदार वीडियोज बनाती रहती हैं। इस वक्त भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो मशहूर क्रिएटर रियाज अली के साथ नजर आ रही हैं।
इस दौरान रियाज काउच पर बैठे हैं और अमृता फडणवीस मॉडर्न ड्रेस में नजर आ रही हैं। वो सामने से चलकर आती हैं और रियाज के साथ रील बनाती हैं। इस दौरान एक पंजाबी गाना, 'आज मैं मूड बना ले' बजता हुआ नजर आ रहा है। जैसे ही वीडियो सामने आई ये आग की तरह फैल रही है। काफी कम लोग जानते हैं कि ये देवेंद्र फडणवीस की पत्नी हैं जो कि सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हैं।
अमृता फडणवीस हो चुकी हैं ट्रोल
बीजेपी से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपने शानदार भाषणों और कामों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इसके उलट उनकी पत्नी अमृता अक्सर इस तरह की रील्स साझा करती हैं। वो कमाल की डांसर भी हैं और कला के क्षेत्र को काफी पसंद करती हैं। यही कारण है कि उनकी फैन फॉलोविंग शानदार है और इस वक्त वो अपने इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। रियाज अली एक मशहूर इंफ्लुएंसर हैं और उनकी इस तरह वीडियो सामने आकर कमाल करती हैं।
क्या बोले लोग
अमृता के साथ रियाज का ये वीडियो जैसे ही सामने आया लोग भी चुप नहीं है। वो लगातार उनके इस रील पर रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''पंडित देवेन्द्र फडणवीस (पेशवा) मुख्यमंत्री जी की पत्नी रियाज़ अली (मुस्लिम) युवा tiktok star के साथ डांस करते हुए...।''
एक ने लिखा, ''देख लो अब तुम्हारी आँटी हमारे बच्चो को बिगड़ रही हैं।'' एक ने लिखा, ''अरे यार रियाज भाई, डायरेक्ट CM की वाइफ को ही।'' एक ने लिखा, ''पुरानी रील है परंतु CM साब की वाइफ को शोभा नहीं देता किसी और से खुलेआम मूड बनाना।'' एक ने लिखा, ''नीचे तक कोई अंधभक्त नहीं नजर आ रहे हैं।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। हालांकि ये वीडियो काफी पुरानी बताई जा रही है। आप देखिए ये रील..


Click it and Unblock the Notifications