..................... Amitabh Bachchan took Jaya bachchan in his lap and sang jiski biwi choti song, video viral - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन को गोद में उठाकर गाया 'जिसकी बीवी छोटी' गाना, VIDEO देख खुशी से उछले फैन्स

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan - Jaya Bachchan Video: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन अपनी एक्टिंग के साथ ही अपने मिजाज के लिए भी खास जाने जाते हैं। वह एक्टिंग तो करते ही हैं, लेकिन उनकी आवाज का जादू लोगों को दीवाना बना देता है। एक समय था जब अमिताभ बच्चन को उनकी भारी आवाज की वजह से ऑल इंडिया रेडियो से रिजेक्ट कर दिया गया था, लेकिन वहीं आज का समय है जहां अमिताभ बच्चन की आवाज में तमाम गाने और भजन हैं जिसे लोग सुनना पसंद करते है।

दिल जीत लेगा अमिताभ बच्चन का यह वीडियो
बता दें कि अमिताभ बच्चन गाने के खास शौकीन हैं। अकसर मौकों पर अमिताभ बच्चन अपनी आवाज से लोगों का दिल जीतते नजर आए हैं, लेकिन एक वीडियो और भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन अपनी आवाज से दुनिया का दिल तो जीत ही रहे हैं साथ ही में वह अपनी पत्नी जया बच्चन का दिल भी जीत लेते हैं।

अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन को गोद में उठाकर गाया गाना
दरअसल हाल ही में अमिताभ बच्चन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन एक इवेंट में 1981 में आई फिल्म 'लावारिस' का गाना मेरे 'अंगने में तुम्हारा क्या काम है' गा रहे होते हैं। ऐसे में वह अपनी पत्नी के लिए खास लाइन गाते हैं। वह कहते हैं- 'जिसकी बीवी छोटी उसका भी बड़ा नाम है।' इतने में ही वह जया बच्चन को गोद में उठाते हुए गाते हैं 'गोद में उठा लो बच्चे का क्या काम है।' जैसे ही अमिताभ बच्चन जया बच्चन को गोद में उठाते हैं। जया बच्चन शर्माने लगती हैं और इवेंट में आई भारी भीड़ खुशी से उछल पड़ती है। बता दें कि सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन का यह खूबसूरत वीडियो छाया हुआ है जिसपर फैन्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

फैन्स ने की जमकर तारीफ
इस वीडियो को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कुछ भी कहो अमिताभ बच्चन जैसा ना कोई था ना कोई हुआ है और ना कोई हो पाएगा। वहीं दूसरे ने लिखा-क्या यह आखिरी बार था जब मैंने जया जी को हंसते देखा। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-गोद में उठाने के बाद भी अमित जी की ताल बरकरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X