..................... Amitabh Bachchan proposed Rekha, Throwback Video Trending now on Internet - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन ने सरेआम किया था मोहब्बत का इज़हार ? ऐसा था रेखा का रिएक्शन, वायरल हुआ सालों पुराना VIDEO

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan-Rekha Viral Video: अमिताभ बच्चन और रेखा की प्रेम कहानी आए दिनों सोशल मीडिया पर छाई रहती है। कहा जाता है कि रेखा अमिताभ बच्चन से बेशुमार प्यार करती थीं। कहा यह भी जाता है कि रेखा आज भी अमिताभ बच्चन का इंतजार करती हैं। रेखा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं जिसमें वह अमिताभ बच्चन की आवाज सुनकर या उन्हें देखकर खुश हो जाती हैं। रेखा अमिताभ को दिलों जान से चाहती थीं, लेकिन जब अमिताभ बच्चन ने जया से शादी कर ली तब से दोनों के बीच दूरियां आ गईं।

चर्चाओं में आ गई थी सिलसिला फिल्म

लेकिन शादी के बाद भी और मेकर्स की लाख मिन्नतों के बाद भी तीनों ने मिलकर एक फिल्म की जिनका नाम 'सिलसिला' था। माना जाता है कि यह कहानी रियल लव ट्रायंगल पर तैयार की गई थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और रेखा के बीच का लव ट्रायंगल दिखाया गया था। जहां फिल्म में रेखा और अमिताभ की प्रेम कहानी दिखाई गई थी। वहीं फिल्म में शादी के बाद जया और रेखा के बीच का बात विवाद भी देखा गया था। फिल्म हिट ही नहीं सुपरहिट साबित हुई थी फिल्म की कहानी और गानें आज भी लोगों को पसंद हैं, लेकिन आपको बता दें कि इस फिल्म के बाद से रेखा और अमिताभ बच्चन दोनों ने साथ में कभी काम नहीं किया।

वायरल हुआ पुराना वीडियो

बता दें हाल ही में अमिताभ बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन एक इवेंट में अपनी फिल्म सिलसिला का डायलॉग बोलते नजर आते हैं। यह उस समय का डायलॉग है जब फिल्म में अमिताभ बच्चन रेखा से प्यार का इज़हार करते थे। और अवॉर्ड फंक्शन में वह यही डायलॉग 'हां हमको मोहब्बत है, मोहब्बत है, मोहब्बत है। अब दिल में यही बात इधर भी है उधर भी है।' बोलते हैं। जैसे ही रेखा अमिताभ बच्चन के मुंह से यही शब्द दोबारा सुनती हैं वह शर्मा जाती हैं और अपनी नजरें नीचे कर लेती हैं। बता दें कि रेखा और अमिताभ का सालों पुराना यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। रेखा के एक्सप्रेशन देख फैन्स समझ गए कि रेखा का दिल आज भी किसी और के लिए धड़कता है। इस वीडियो को देख यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X