हरिवंश राय बच्चन की दूसरी पत्नी के बेटे हैं अमिताभ बच्चन, Video में तगड़ा खुलासा, आग की तरह वायरल!

Harivansh Rai Bachchan First Wife- अमिताभ बच्चन को सदी का महानायक कहा जाता है और आज भी उनको देखने के लिए लोग उनके घर के सामने जमा होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन ने एक नहीं बल्कि दो शादियां की हैं।
जी हां, ये सच है और इसका खुलासा खुद सुपरस्टार ने किया था। एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें अमिताभ बच्चन अपने पिता की पहली शादी को लेकर बात करते दिख रहे हैं।
उन्होने जो कुछ भी कहा वो आपको हैरान कर देगा। अमिताभ बच्चन की मां का नाम तेजी बच्चन हैं जो कि हरिवंश राय बच्चन की दूसरी पत्नी हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम श्यामा था।
क्या बोले अमिताभ बच्चन?
वायरल वीडियो में आमिर खान से बातें करते दिख रहे हैं। उन्होने कहा, ''पिता जी का पहला जो ब्याह हुआ था तो उनकी पत्नी का देहांत हो गया था। उसके बाद वो बहुत ही गंभीर स्थिति में चले गए थे। वो डिप्रेशन में थे और कुछ वर्षों बाद वो कवि संमेलन वगैरह करते थे ताकि कुछ पैसे मिल जाएं।
बरेली में उनके एक मित्र रहते थे उनकी चिट्ठी आई कि यहां आ जाओ मिलकर बात करें तुम्हारा दिल बहलेगा। पिता जी ने कहा कि वो चले गए और उनके मित्र ने अपनी पत्नी से कहा कि अरे वो तेजी आई हुई है उसको भी बुला लो।
कविता सुनाते सुनाते पिता जी ने देखा कि जो ये तेजी आई हुई है इनके आंख में आंसू है। थोड़ी देर बाद उनके मित्र आए एक माला लेकर और कहा बच्चन ये माला पहना दो इसको।''
अमिताभ बच्चन की मां का नाम तेजी बच्चन था और उनके पिता जी के इस तरह से शादी हुई थी। किसी ने नहीं सोचा होगा कि उनका बेटा एक दिन बॉलीवुड की सबसे बड़ा सुपरस्टार बनकर सामने आएगा। अमिताभ बच्चन फिलहाल लगातार काम कर रहे हैं और लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications