दीवाली पार्टी में नीता अंबानी पर नहीं मुकेश अंबानी की साली पर टिक गईं लोगों की नजरें, दंग रह गईं बहुएं...

दीवाली का त्योहार हर कोई धूमधाम से मनाता है। हर कोई इस खास दिन पर घर को सजाता है पकवान बनाता है। वहीं बात सेलिब्रिटी की करें तो वह कई दिनों पहले से ही दीवाली पार्टी ऑर्गनाइज करने लगते हैं। फिलहाल तो हाल ही में जिसका सभी को इंतजार था उस पार्टी की तस्वीरें सामने आ गई हैं। जी हां, हाल ही में अंबानी परिवार की दीवाली पार्टी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छा गईं हैं। चलिए देखते हैं एक झलक।
अंबानी परिवार की पार्टी ने मचाया धमाल
कुछ सेकेंड की क्लिप अंबानी फैमिली की इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें देखा जा सकता है कि नीता अंबानी और मुकेश अंबानी अपने दोस्तों को और घर के नन्हे मुन्ने बच्चों को दीवाली की बधाई देते नजर आ रहे हैं। जहां हर फंक्शन में नीता अंबानी अपने लुक्स से लोगों का दिल जीत लेती हैं। वहीं दीवाली पार्टी भी नीता अंबानी पर्पल कलर की बनारसी साड़ी पहने नजर आईं। बनारसी साड़ी के साथ ही गोल्डन ज्वैलरी उनके लुक पर चार चांद लगा रही है।
मेहमानों की टिक गईं मुकेश अंबानी की साली पर नजरें
बता दें कि हमेशा ही अंबानी पार्टी में तमाम मेहमान और घर परिवार वाले शामिल होते हैं और जैसे ही मेहमान नीता अंबानी को देखते हैं वह तो बस उन्हें देखते ही रह जाते हैं, लेकिन इस बार तो सभी की निगाहें मुकेश अंबानी की साली साहिबा पर टिक गईं। जी हां, मुकेश अंबानी की साली साहिबा ममता दलाल गुलाबी रंग की साड़ी पार्टी में पहनकर पहुंचीं। खूबसूरत साड़ी के साथ ही स्टाइलिश हेयर स्टाइल लोगों की नजरें उनपर टिक गईं।
लोगों ने जमकर की तारीफ
सोशल मीडिया पर ममला दलाल की भी कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देख जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह कमाल कर दिया आपने वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- नीता अंबानी के ही जैसी दिखती हो आप भी। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- इस बात तो ममता दलाल खास चर्चाओं में बन गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications










