अंबानी परिवार की बहू बनने के लिए राधिका मर्चेंट ने इस शख्स से किया था ब्रेक अप? जानिए कौन था राधिका का एक्स BF

Radhika Merchant Ex Boyfriend

Radhika Merchant Ex Boyfriend: देश की सबड़े अमीर बिजनेस फैमिली यानि के अंबानी परिवार की बहू- बेटियां काफी लाइमलाइट में रहती हैं। लग्जरी लाइफ और फैशन स्टेटमेंट को लेकर सुर्खियों में रहने वाली नीता अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट दोस्ती-यारी और पार्टी में जमकर मस्ती करती दिखाई देती हैं। अब राधिका मर्चेंट अंबानी के इश्क के पुराने किस्सा काफी मशहूर हो रहे हैं।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं राधिका मर्चेंट के एक्स बॉयफ्रेंड की जिन्हें राधिका अनंत से पहले डेट कर रही थीं। रेडिट के अनुसार, राधिका मर्चेंट पहले रोहन मल्होत्रानाम के शख्स को डेट कर रही थीं। वे 2013 में एक साथ थे लेकिन बाद में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था और अब भी अच्छे दोस्त हैं। दोनों आज भी सोशल मीडिया पर एक दूसरे को फॉलो करते हैं। हालांकि दोनों के रिलेशनशिप को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। हो सकता है कि ये महज अफवाह हो।

राधिका मर्चेंट और रोहन मल्होत्राकी पुरानी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। जिसमें दोनों एकसाथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। बता दें कि, रोहन ने अपना इंस्टा अकाउंट को प्राइवेट रखा है। उन्हें राधिका के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी फॉलो करती हैं। इसके अलावा ओरी के साथ भी उनकी पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

अनंत अंबानी के साथ राधिका की तस्वीरें पहली बार 2018 में ऑनलाइन सामने आई थी। जिससे दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में आए थे। इसके बाद साल 2022 दोनों की रोका सेरेमनी हुई थी। इसके बाद साल 2023 में कपल की ग्रैंड सगाई हुई जिसमें तमाम बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए थे। अब ये कपल प्री-वेडिंग के बाद इस साल 12 जुलाई, 2024 को सात फेरे लेगा।

Read more about: radhika merchant bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X