..................... Aman Kumar And Saniya Bano Marry In A Temple As Family Accepts Their Interfaith Relationship - Hindi Filmibeat

प्यार के आगे झुका धर्म और समाज, अमन और सानिया की यूं पूरी हुई प्रेम कहानी, पिता से मिला आशीर्वाद

Aman Saniya Love Story: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। दरअसल एक प्रेम संबंध को लेकर विवाद शुरू हुआ था जो अब शादी में तब्दील हो चुका है। कई घंटे तक थाने में बातचीत चली और फिर दोनों परिवारों में आपसी सहमति के साथ एक प्रेमी जोड़े का मंदिर में रीति रिवाज के साथ विवाह करवा दिया।

Aman Saniya Love Story

अब इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। यह पूरा मामला पट्टी कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर गांव का बताया जा रहा है। गांव की रहने वाली सानिया बनो और अमन कुमार पिछले तकरीबन 4 साल से एक दूसरे को जानते थे और प्यार में थे। दोनों के घर भी आसपास है। लेकिन जब परिवार वालों को इस रिश्ते का पता चला तो काफी विरोध हुआ।

थाने तक पहुंच गई थी बात

जब बहुत ज्यादा बात आगे बड़ी तो युवती के पिता खुर्शीद आलम ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी और इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया। काफी समझाने की भी कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि थाने में तकरीबन 6 घंटे तक पंचायत हुई। पुलिस और वहां के स्थानीय लोगों ने दोनों परिवारों को भी समझने की कोशिश की और लड़का लड़की की इच्छा का सम्मान करने की भी बात कही।

इसी दौरान काफी लंबी बातचीत हुई और पूरा माहौल बदल गया था। सानिया के पिता ने बेटी की खुशी के खातिर इस रिश्ते के लिए हां कर दिया। परिवार की सहमति मिलने के बाद में दोनों ही पक्षों के बीच विवाद खत्म हो गया था।

दोनों परिवारों की सहमति के साथ मंदिर में की शादी

इसके बाद में सानिया और अमन ने मंदिर में ही दोनों परिवार की सहमति के साथ शादी कर ली। साथ ही माता-पिता का आशीर्वाद भी लिया। युवती ने शपथ पत्र देकर अपनी मर्जी से अमन को अपना पति स्वीकार किया और अमन ने भी सानिया को अपनी पत्नी स्वीकार करके साथ निभाना का वादा दिया।

आगे चलकर कोई विवाद ना हो इसके लिए दोनों ने पहले से ही नोटरी के जरिए जरूरी दस्तावेज और हलफनामा भी तैयार करवा लिया था। जिसमें साफ लिखा हुआ था कि यह विवाह दोनों की सहमति से हो रहा है और अब इसे शादी की चर्चा पूरे इलाके में होती हुई नजर आ रही है।

Read more about: hindi news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X