..................... Alakh Pandey is the richest teacher in India, Know the net worth amidst the two-penny controversy - Hindi Filmibeat

कौन है देश का सबसे अमीर टीचर? 'दो कौड़ी' विवाद के बीच अरबों की नेटवर्थ जानकर ठनक जाएगा माथा

Richest Teacher Of India: इस वक्त ऑनलाइन टीचरों और यूट्यूबर्स को लेकर विवाद हो रहा है। हाल ही में एक महिला पत्रकार के द्वारा अध्यापकों को दो कौड़ी का कहा गया था और इसके बाद से बवाल मचा हुआ है। हर रोज कोई ना कोई टीचर इस बयान को लेकर खरी खोटी सुनाता है।

Richest Teacher Of India

कई ऐसे अध्यापक हैं जिनको पूरा देश जानता है और उनको सुनना पसंद करता है। चाहें खान सर हों, विकास दिव्यकीर्ति हों या फिर ओझा सर हों। इन सभी की बातें सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो जाती हैं।

Also Read
Success Story: सास जबरदस्ती करवाती थी पढ़ाई, काम करते देख डांट देते ससुर, दीपू कंवर ऐसे बनी 'जज बहू'
Success Story: सास जबरदस्ती करवाती थी पढ़ाई, काम करते देख डांट देते ससुर, दीपू कंवर ऐसे बनी 'जज बहू'

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस देश का सबसे अमीर अध्यापक कौन है? इस आर्टिकल में हम देश के सबसे अमीर अध्यापक की नेटवर्थ, कंपनी और फैमिली का खुलासा करने वाले हैं और यकीनन आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे।

कौन है देश का सबसे अमीर टीचर?

देश के सबसे अमीर टीचर की बात करें तो ये नाम है अलख पांडे जो कि एक अरबपति व्यक्ति हैं। इनकी कंपनी का नाम फिजिक्सवाला है और वो किसी पहचान को मोहताज नहीं हैं। अलख पांडे फिजिक्सवाला के संस्थापक और सीईओ हैं। हाल ही में फोर्ब्स की लिस्ट में उनका जिक्र हुआ था।

विश्व के तमाम अरबपतियों की सूची में उनकी नेटवर्थ करीब 1 अरब डॉलर (लगभग 14,510 करोड़ रुपये) से अधिक बताई गई थी। बता दें कि अलख पांडे के फिजिक्सवाला से करोड़ों बच्चे जुड़े हैं और हर साल बच्चे इससे रिजल्ट पाते हैं। अलख पांडे उन टीचरों में से एक हैं जो कि कोरोना काल के बाद से अचानक सुर्खियों में आए थे।

अलख पांडे की निजी जिंदगी

फिजिक्सवाला के संस्थापक अलख पांडे इलाहाबाद के रहने वाले हैं और वहीं पर उनका जन्म हुआ था। कई लोगों का मानना है कि वो बिहारी हैं लेकिन ऐसा नहीं है। अलख पांडे एक मिडिल क्लास परिवार में जन्म थे। उनके पिता का नाम सतीश पांडे और माता का नाम रजत पांडे है।

अलख पांडे की माता एक अध्यापिका हैं और यही कारण है कि शुरु से अलख पांडे शिक्षा और अध्यापन से जुड़े थे। अलख पांडे की एक बहन भी है जिसका नाम अदिति पांडे और अलख के संघर्षों के समय वो उनक साथ देतीं थी। साल 2023 में अलख पांडे ने पत्रकार शिवानी दुबे से शादी की थी और दोनों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं।

हाल ही में हुए NEET पेपर लीक मामले को लेकर अलख पांडे ने आवाज उठाई थी और इस दौरान खान सर समेत कई अध्यापकों ने पेपर लीक का खंडन किया था। अक्सर देश के कई मामलों को लेकर ये तमाम अध्यापक आवाज उठाते हैं।

Read more about: filmibeat news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X