बैकलेस ब्लाउज में एक्स गर्लफ्रेंड शिल्पा शेट्टी को देख फिसले अक्षय कुमार, ट्विंकल के हाथ लगा वीडियो तो...

Akshay Kumar Shilpa Shetty Viral Video: सुपरस्टार अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी के रिलेशनशिप से तो सभी वाकिफ है। दोनों ही अपनी लाइफ में अच्छी दोस्ती निभाते हुए मूव ऑन कर चुके हैं। शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार की अच्छी दोस्ती का सबूत हाल ही में मुंबई में हुए एचटी सिटी अवॉर्ड नाइट में दिखने को मिला। इस दौरान अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।
दरअसल, अवॉर्ड इवेंट में अक्षय और शिल्पा एक साथ स्टेज पर पहुंचे। इस दौरान वो अपने रेट्रो सॉन्ग चुराके दिल मेरा बजते ही एक दूसरे का साथ जबरदस्त डांस करते दिखाई दिए। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों की कैमिस्ट्री में सालों बाद भी कोई अंतर नहीं दिखाई दे रहा है।
इस दौरान शिल्पा शेट्टी ने मनीष मल्होत्रा की सफेद साड़ी पहनी हुई थी जिसे उन्होंने बैकलैस ब्लाउज के साथ कैरी किया था। इस लुक में शिल्पा शेट्टी किसी हूर की परी से कम नहीं दिख रही थीं। इसके साथ ही अक्षय कुमार भी व्हाइट फॉर्मल्स में काफी हैंडसम दिखाई दे रहे थे।
नेटिजंस शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार के इस वीडियो को बार बार प्ले कर रहे हैं इसके साथ ही कमेंट सेक्शन में एक से बढ़कर एक शानदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग तो अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी को फिर से साथ में सिल्वर स्क्रीन पर भी देखने की ख्वाहिश जाहिर कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications