सादगी भरी खूबसूरत हैं अखिलेश यादव की बेटियां अदिति-टीना, मां डिंपल यादव पर गई हैं पूरी की पूरी

Akhilesh Yadav Dimple Yadav Daughters: अक्सर हम देखते हैं कि बॉलीवुड या टेलीविजन सितारों के बच्चे काफी चर्चा में रहते हैं। लेकिन आपको बता दें की राजनीति से जुड़े हुए बड़े परिवारों के बच्चे भी खूब लाइमलाइट में बने रहते हैं और उनके बारे में लोग जानना पसंद भी करते हैं। चाहे फिर प्रियंका गांधी के बच्चे हो या फिर अखिलेश यादव के। अब हाल ही में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटियां अदिति और टीना काफी चर्चा में बनी हुई है सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें भी वायरल हो रही है।

Akhilesh Yadav Dimple Yadav Daughters

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अखिलेश यादव की दोनों बेटियां समाजवादी पार्टी की संसद और क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज के साथ में आईपीएल मैच देखने के लिए पहुंची थी। जहां पर वह बहुत ही सिंपल और स्टाइलिश अंदाज में नजर आई। इस दौरान प्रिया सरोज भी काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। तीनों का लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

अदिति यादव के सिंपल लुक पर फिदा हुए लोग

अखिलेश यादव की बड़ी बेटी अदिति यादव अपनी मां डिंपल के साथ में चावन के दौरान प्रचार में भी नजर आई थी। तब उन्होंने ज्यादातर सूट पहना था। लेकिन इस बार उनका काफी स्टाइलिश लुक देखने के लिए मिला और कैजुअल फैशन को उन्होंने बहुत ही शानदार तरीके से दिखाया। इस दौरान उन्होंने ब्लैक फिटेड शर्ट के साथ लाइट ब्लू जींस पहना हुआ था। जो काफी फैशनेबल लग रहा था।

बेहद क्लासी है अखिलेश यादव की छोटी बेटी टीना

टीना यादव ने इस दौरान अपनी बड़ी बहन अदिति की तरह ही स्टेडियम मैच देखने के लिए बहुत ही कंफर्टेबल लुक लिया। उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर की ओवर साइज शर्ट पहनी हुई थी। इस पर बहुत ही खूबसूरत कट वर्क एंब्रायडरी भी हो रखी थी। ब्लैक और ग्रे शेड की वाइट लेग पैंट्स भी उन्होंने पहनी हुई थी। इसमें उनका लुक काफी क्लासी और मॉडर्न दिखाई दिया।

नो मेकअप लुक में दिखी दोनों बहने

अदिति और टीना दोनों ही इस दौरान बहुत ही सिंपल और नो मेकअप लुक में नजर आई। दोनों ने अपने बालों को खुला रखा हुआ था। इस दौरान सनग्लासेस के साथ में उन्होंने सफेद स्नीकर्स पहने हुए थे। दोनों ही काफी कैजुअल अंदाज में नजर आई थी।

देसी अंदाज में अच्छी प्रिया सरोज

इसी दौरान सांसद प्रिया सरोज भी हमेशा की तरह सादगी भरे अंदाज में दिखी। उन्होंने ब्लू कलर का खूबसूरत सूट पहना हुआ था जिस पर सफेद एंब्रॉयडरी हो रखी थी। इसके साथ व्हाइट प्लाजो और मैचिंग का दुपट्टा लिया हुआ था। इस लुक में वह काफी लाइट मेकअप के साथ नजर आई और ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X