Wedding Album: अखिलेश यादव की भाभी की रचाई दूसरी शादी, तलाकशुदा बीजेपी नेता के साथ ले लिए फेरे
Gaurav Chaudhary Monika Yadav Wedding: मेरठ के बीजेपी जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने हिमाचल प्रदेश में एक सादे समारोह में फर्रुखाबाद की बीजेपी जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव से शादी कर ली है। दोनों की शादी की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इसकी चर्चा हो रही है।

गौरव चौधरी की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली पत्नी जर्मनी की रहने वाली थीं। वहीं मोनिका यादव पहले समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव की पत्नी रह चुकी हैं। धर्मेंद्र यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई हैं।
गौरव और मोनिका दोनों ही अपने-अपने जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष हैं और स्थानीय राजनीति में अच्छी पकड़ रखते हैं। बताया जा रहा है कि शादी हिमाचल प्रदेश में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में हुई।
शादी की खबर सामने आने के बाद दोनों को समर्थकों और शुभचिंतकों की ओर से बधाइयां मिल रही हैं। दो सक्रिय राजनीतिक चेहरों के इस नए रिश्ते को लेकर लोगों में काफी दिलचस्पी देखी जा रही है।
बताया जा रहा है कि गौरव चौधरी और मोनिका यादव की मुलाकात जिला पंचायत अध्यक्षों की बैठकों के दौरान हुई थी। लखनऊ में विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों के दौरान दोनों के बीच परिचय बढ़ा, जो धीरे-धीरे दोस्ती में बदला और फिर बात रिश्ते तक पहुंच गई। सूत्रों की माने तो पिछले करीब एक साल से दोनों परिवारों का एक-दूसरे के यहां आना-जाना शुरू हुआ और बाद में दोनों परिवारों के बीच दोनों की रजामंदी के बाद इनकी शादी की बात फाइनल हो गई। खास रिश्तेदारों के साथ शादी का स्थान हिमाचल का तय हुआ।


Click it and Unblock the Notifications