Akash Ambani ने बीवी को सबसे महंगे होटल में करवाया नाश्ता, फिर हाई-फाई गाड़ी में बैठाकर...

Akash Ambani Shloka Mehta Video: जब भी कोई अंबानी बाहर निकलते हैं, तो उनके साथ लग्जरी और स्टाइल का कॉम्बिनेशन जरूर देखने को मिलता है। इस बार ऐसा नजारा आकाश अंबानी (Akash Ambani) के साथ देखा गया। साउथ मुंबई में उन्होंने अपनी लाल फेरारी पुरोसांगुए SUV (Ferrari Purosangue SUV) में सवारी करते हुए सबका ध्यान खींचा।
ताज पैलेस होटल में किया नाश्ता
आकाश अपनी पत्नी श्लोका मेहता (Shloka Mehta) के साथ मुंबई के मशहूर ताज महल पैलेस होटल (Taj Mahal Palace Hotel) से निकलते हुए स्पॉट किए गए। यह कपल ब्रेकफास्ट डेट के बाद अरब सागर का नजारा देखते हुए होटल से बाहर निकला। इस दौरान उनके आसपास कड़ी सुरक्षा मौजूद थी।
साथ में आए नजर
वीडियो में देखा जा सकता है कि आकाश और श्लोका हाथ में हाथ डाले अपनी कार की तरफ बढ़ रहे हैं। आकाश ने सफेद शर्ट और मैचिंग शॉर्ट्स पहने हुए थे, जबकि श्लोका ने लाल को-ऑर्ड सेट पहन रखा था और उनके बाल पोनिटेल में थे।
गाड़ी की कीमत
आकाश अंबानी की फेरारी पुरोसांगुए दुनिया की सबसे लग्जरी SUV में से एक है और भारत में यह काफी कम देखने को मिलती है। इसकी कीमत लगभग 5.5 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह फेरारी की पहली चार-दरवाजों और चार सीटों वाली SUV है, जिसमें आराम और शानदार लुक भी मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications











