7वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर पत्नी श्लोका संग रोमांटिक हुए आकाश अंबानी ? फैमिली के सामने ही कर दिया लिपलॉक, VIDEO
Akash Ambani Kissed wife Shloka Ambani: नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) आए दिनों किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। कभी वह नाइट राइड ड्राइव करते नजर आते हैं तो कभी वह किसी इवेंट में स्पॉट किए जाते हैं, लेकिन उनके अधिकतर वीडियो वो वायरल होते हैं जो उनकी पत्नी के साथ होते हैं। अकसर आकाश को श्लोका के साथ स्पॉट किया जाता है। दोनों हाथों में हाथ डाले बड़े ही रोमांटिक अंदाज में नजर आते हैं। दोनों की शादी को सात साल हो गए हैं, लेकिन अभी भी दोनों केमिस्ट्री न्यूली मैरिड कपल के जैसे दिखती है।

इंटरनेट पर छाया थ्रोबैक वीडियो
बता दें कि आकाश और श्लोका दोनों ने 9 मार्च साल 2019 में शादी की थी। दोनों की शादी को सात साल हो चुके हैं। आज उनकी वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर उनका एक थ्रोबैक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो दोनों की सगाई का वीडियो है जिसमें दोनों परिवार वालों के सामने डांस करते नजर आते हैं। वहीं श्लोका की ब्यूटी देख आकाश खुद को रोक नहीं पाते हैं और परिवार वालों के सामने ही लिपलॉक कर देते हैं।
बचपन के दोस्त हैं श्लोका और आकाश
भले ही दोनों का यह वीडियो पुराना हों, लेकिन आज भी इंटरनेट पर छाया हुआ है। वैसे आपको बता दें कि श्लोका और आकाश दोनों बचपन के दोस्त हैं। दोनों ने साथ में स्कूलिंग की। इसके बाद आकाश ने अमेरिका से अर्थशास्त्र की पढ़ाई की और श्लोका ने प्रिंसटन विश्वविद्यालय लंदन से इकोनॉमिक्स और लॉ में ड्रिग्री हासिल की। चूंकी दोनों का बॉन्ड बचपन से ही काफी स्ट्रांग था इसलिए परिवारने दोनों की शादी फिक्स कर दी। बता दें कि दोनों के दो बच्चे हैं जो कि दादी नीता अंबानी और दादा मुकेश अंबानी के लाडले हैं।


Click it and Unblock the Notifications










