पत्नी श्लोका को नहीं बल्कि इस महिला को कार की फ्रंट सीट पर बैठाकर लाए आकाश अंबानी, VIDEO ने मचाई खलबली

Akash Ambani Video: अंबानी परिवार आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में आ जाता है। कभी अंबानी परिवार के फंक्शन तो कभी अंबानी परिवार के विदेशी टूर सुर्खियों में रहते हैं। आम से लेकर खास तक हर कोई अंबानी परिवार की लग्जरी लाइफ के बारे में जानना चाहता है। फिलहाल तो अंबानी परिवार के बड़े बेटे आकाश अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
देर रात यूं ड्राइव करते देख आकाश अंबानी
आकाश अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बना हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आकाश अंबानी देर रात Rolls Royce कार में बैठे ड्राइव करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस लग्जरी कार की कीमत 9 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। इस कार में सिर्फ आकाश ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी श्लोका मेहता और उनकी बहन ईशा अंबानी बैठी दिख रही हैं। आकाश पत्नी और बहन के साथ नाइड ड्राइविंग एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। जहां ईशा भाई के साथ बैठ चिल करती नजर आ रही हैं वहीं श्लोका भी कार के पीछे की सीट पर अकेले बैठ ओपन रूफ का मजा लेती दिख रही हैं। वीडियो में देख सकते हैं की तीनों की काफी एंजॉय कर रहे हैं।
श्लोका को पीछे बैठा देख लोगों के यूं आए रिएक्शन
आकाश ने कार की फ्रंट सीट पर अपनी बहन ईशा को बैठाया वहीं पीछे आकाश की पत्नी श्लोका बैठी दिखीं। वीडियो में यह नजारा देख लोग काफी हैरान रह गए। आकाश के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ओपन रूफ कार में नाइट ड्राइव करने की इतनी खुशी। वहीं दूसरे ने लिखा- बाकी सब तो ठीक है, लेकिन श्लोका आकाश के साथ बैठने के जगह पीछे अकेले बैठी है यह अजीब है। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-इतनी सिक्योरिटी का क्या फायदा जब इस तरह देर रात ओपन कार ड्राइव करनी हो। बता दें कि आकाश अंबानी का यह वीडियो पुराना है, लेकिन फिलहाल तो सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications










