Ajit Pawar Plane Crash Video: अजित पवार के प्लेन क्रैश का पूरा वीडियो, 22 सेकेंड में खत्म हो गया पूरा खेल
Ajit Pawar Plane Crash Video: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन हो गया है। अजीत पवार और अजीत पवार के साथ सवार चार अन्य लोगों को ले जा रहा चार्टर्ड विमान बारामती में लैंडिंग का प्रयास करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस खबर ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस दर्दनाक हादसे में पवार समेत सभी पांच लोगों की मौत हो गई।

अब इस रुह कंपा देने वाले मंजर का वीडियो सामने आया है। एक सड़क के किनारे लगे CCTV कैमरे में कैद हुई खौफनाक फुटेज में देखा जा सकता है कि विमान अचानक नीचे की ओर ढलान लेता हुआ आ रहा है और कुछ ही क्षणों में ज़मीन से टकरा कर भयंकर विस्फोट और आग की लपटें उठती हैं, जिससे चारों तरफ धुआं और आग का गुबार फैल जाता है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सुबह लगभग 8:45 बजे, मुंबई से उड़ान भरने के बाद विमान बारामती हैलीपैड पर उतरने की कोशिश कर रहा था। फुटेज में विमान को अंतिम क्षणों में धड़ाम से ज़मीन पर गिरते और उसी के साथ अंतराल में आग और धमाके होते दिखाया गया है।
VIDEO | CCTV footage shows the crash of Maharashtra Deputy Chief Minister Ajit Pawar's chartered aircraft at Baramati Airport.
— Press Trust of India (@PTI_News) January 28, 2026
(Source: Third Party) pic.twitter.com/3yNoX6PGOI
हादसे के बाद विमान के टुकड़े पास के क्षेत्र में बिखर गए और आग की चपेट में आने के कारण बचाव कार्य बेहद कठिन हो गया।
कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि विमान लैंडिंग के दौरान हवा में अस्थिर दिखाई दिया था और जैसे ही वह रनवे के पास पहुंचा, वह जोर से टकराया और फट पड़ा। इसके बाद कई बार छोटे विस्फोट भी हुए, जिससे लोग डर गए।
स्थानीय अधिकारियों और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस हादसे के पीछे की वजहों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार विमान एक दूसरी आपातकालीन लैंडिंग के दौरान गिरा, लेकिन विस्तृत कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications











