ऐश्वर्या राय सास जया बच्चन की साड़ी उधार मांगकर जाती हैं फंक्शन में ? तस्वीरें आईं सामने तो दंग रह गए लोग

Aishwarya Rai-Jaya Bachchan saree : बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) अपनी खूबसूरती के साथ ही अपने लुक्स और फैशन आउटफिट्स को लेकर खास तौर पर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। ऐश्वर्या राय की खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। वह आए दिनों बड़े इवेंट्स और शादी फंक्शन में स्पॉट की जाती हैं। पिछली बार भी ऐश्वर्या को अभिषेक और आराध्या के साथ देखा गया था।
ऐश्वर्या और जया बच्चन के बीच रहा है अच्छा बॉन्ड
लेकिन लंबे समय से ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) अपनी सास जया बच्चन (Jaya Bachchan) और ससुर अमिताभ बच्चन के साथ नहीं दिखीं हैं, लेकिन आपको बता दें कि भले ही ऐश्वर्या पब्लिक एरिया में जया बच्चन और अमिताभ बच्चन के साथ नजर ना आती हों, लेकिन ऐश्वर्या अपनी सास जया बच्चन के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। पहले वह कई अवॉर्ड फंक्शन और फैमिली इवेंट्स में साथ नजर आती थीं। दोनों का रिश्ता कितना अच्छा है यह तो उनकी तस्वीरें देखकर ही आप अंदाजा लगा सकता हैं। दरअसल जया बच्चन को उनकी चंदेरी सिल्क की पिंक साड़ी बहुत पसंद है। वह अकसर पूजा के मौकों पर उसे पहनना पसंद करती हैं। वहीं जया बच्चन की उसी साड़ी को ऐश्वर्या को पहने देखा गया।
Aishwarya Rai wore mom-in-law Jaya Bachchan’s pink kanjeevaram saree that Jaya wore in 2010 and 2011 - https://t.co/YwlnbiUqzk #blog #celebs pic.twitter.com/0ZQ3oqjf5o
— Strand of Silk (@strandofsilk) August 12, 2017
सास की साड़ी पहने दिखीं ऐश्वर्या
जब जया बच्चन अभिषेक की शादी हुई और घर में ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) आईं तब उनके आने के बाद जब परिवार को एक इवेंट में स्पॉट किया गया उस दौरान ऐश्वर्या वही साड़ी कैरी की हुई नजर आईं जो जया बच्चन अकसर पहना करती थीं। तस्वीरों में ऐश्वर्या भी अपनी सास के स्टाइल को फॉलो करती नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या ने सास की पिंक साड़ी के साथ गोल्ड इयरिंग, कंगन और शीप के कंगन पहने हुए हैं। उंगलियों के अंगूठी और आंखों पर बोल्ड मेकअप उनके लुक्स को और भी इम्प्रेसिव बनाता नजर आ रहा है। ऐश्वर्या को जया बच्चन की साड़ी में देख यूजर्स के कमेंट्स की भी लंबी लाइन लग गई है।


Click it and Unblock the Notifications