बोरिंग, बुड्ढी.. ऐश्वर्या राय हुईं बुरी तरह से ट्रोल, कान्स में दोहराया ये घिसा पिटा स्टाइल तो भड़क गए लोग

Aishwarya Rai Bachchan Troll on Cannes Look- ऐश्वर्या राय बच्चन इस वक्त अपने कान्स लुक 2025 को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिन उन्होने एंट्री मारी और रेड कार्पेट पर बवाल काट दिया। इस वक्त उनका एक वीडियो सामने आया है जिसके बाद लोग ट्रोल कर रहे हैं।
उनके इस लुक में कुछ ऐसा है जिससे फैंस ऊब चुके हैं और कुछ ऐसा कह रहे हैं जो कि शायद ऐश को पसंद नहीं आने वाला है। जी हां, दरअसल ऐश्वर्या राय ने इस दौरान साड़ी लुक में एंट्री मारी थी और उन्होने सिंदूर भी लगाया था।
इस दौरान लोगों ने दो तरह से इस सिंदूर को लिया है। किसी का कहना है कि वो तलाक के रूमर्स बंद कर रही हैं तो किसी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की वजह से उन्होने ऐसा किया है। हालांकि वो किसी और वजह से ट्रोल हो रही हैं।
हेयरस्टाइल की वजह से हुईं ट्रोल
वायरल हो रहे इस वीडियो में ऐश्वर्या राय को चलते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान किसी ने उनकी साड़ी पकड़ी थी तो किसी ने हाथ थामा हुआ था। लेकिन लोगों को उनकी हेयरस्टाइल बिल्कुल पसंद नहीं आई है।
पिछले कुछ सालों से उनकी इस हेयरस्टाइल को देखकर लोग बोर हो चुके हैं और यही कारण है कि वो ट्रोल की जा रही है। लोगों का कहना है कि क्यों कुछ ऐसा है जो कि इन बालों के साथ वो छिपाने की कोशिश करती हैं? हालांकि कई ऐसे फैंस भी हैं जिनका कहना है कि वो इंतजार कर रहे थे कि ऐस कब कान्स में एंट्री मारेंगी।
लोग ऐसे कर रहे है ट्रोल
वीडियो को सामने आते ही हेयरस्टाइल पर लोगों ने जमकर खरी खोटी सुनाई है। एक यूजर ने लिखा, ''क्या वह कभी अपना हेयरस्टाइल बदलेगी या यह एक स्थायी चीज़ है?????'' एक ने लिखा, ''क्या ये उनका परमानेंट हेयरस्टाइल है या फिर वो बालों के पीछे कुछ छिपा रही हैं।''
एक ने लिखा, ''बोरिंग, पूरी तरह से ढका हुआ और बाल या किसी भी चीज़ में कोई बदलाव नहीं।'' एक ने लिखा, ''बुड्ढी दूसरों को मौका दो।'' एक ने लिखा, ''उसके बाल हमेशा उसकी सुंदरता को छिपाते हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











