अस्पताल के वेंटिलेटर पर एयर होस्टेस का यौन उत्पीड़न, नर्सों के सामने मेल स्टाफ ने प्राइवेट पार्ट को..

Air hostess harassed on hospital ventilator- सोशल मीडिया पर दरिंदगी और अश्लीलता की कई घटनाएं रोज सामने आती हैं और कई बार तो ये यकीन करने के लायक भी नहीं होतीं। लेकिन ये बात सच है क्योंकि एक ऐसी ही घटना गुरुग्राम (Gurugram) से सामने आई है जहां एक एयर होस्टेस के साथ अस्पताल में गंदी हरकत हुई है।
इस दौरान एयर होस्टेस की तबियत खराब थी और एक मेल स्टाफ ने वेंटिलेटर पर लेटी एयर होस्टेस के साथ अश्लीलता की है। वैसे तो यौन उत्पीड़न के ढेरों केस सामने आते हैं लेकिन वेंटिलेटर पर भर्ती किसी महिला के साथ अभद्रता शायद ही आपने सुनी होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो महिला के प्राइवेट पार्ट्स पर ये मेल स्टॉफ बार बार हाथ लगा रहा था।
एयर होस्टेस ने बताई पूरी घटना
न्यूज 24 की एक खबर में दावा किया गया है कि एयर होस्टेस ने अस्पताल से डिस्चार्ज होकर इस बात का खुलासा हुआ है। दरअसल जब वो वेंटिलेटर भी थी तब वो अपनी तबियत के चलते इसका विरोध नहीं कर पाई। हालांकि बाद में उस महिला ने अपने पति को सारी बातें बताईं और कहा कि मेल स्टाफ ने उसके प्राइवेट पार्ट्स को हाथ लगाया है।
जब वो ये सब कर रहा था तब दो नर्सें भी वहां पर मौजूद थीं। उन महिलाओं ने भी इसका किसी तरह का विरोध नहीं किया था। इस बात का पता चलते ही महिला के पति ने लीगल एडवाइजर के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज़ कराई है। देखने वाली बात होगी कि इसको लेकर किस तरह का एक्शन लिखा जाता है।
लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स
इस खबर के सामने आते ही लोग भड़के हुए हैं और ने लिखा है, ''चारों तरफ रावण बैठे है।'' एक ने लिखा, ''आज के समय में मरीज, male हो, female या बच्चा हो या बच्ची, या फिर बुजुर्ग, मरीज के साथ, एक घर का इंसान होना अति आवश्यक है।'' एक ने लिखा, ''कैसे कैसे लोग रहते है दुनिया में, लड़की को इलाज भी नहीं करवाने दिया।'' एक ने लिखा, ''विनाश काले विपरीत बुद्धि।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications