AI Video: 'मेरी बेटी राखी सावंत, मैं इंडिया आ रहा हूं' डोनाल्ड ट्रंप के वीडियो से मचा बवाल, हटाएंगे टैरिफ!

Donald Trump AI Video Rakhi Sawant: राखी सावंत सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा करती हैं जो सभी को चौकाने के लिए काफी है। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो कह रही थीं कि अमेरिका के राष्ट्रपति उनके पिता है।
अब एक वीडियो फिर से सामने आ रहा है लेकिन इस बार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में राखी सावंत को अपनी बेटी मान रहे हैं और कह रहे हैं कि वो काफी जल्दी इंडिया आकर राखी को ले जाएंगे।
बता दें कि ये एक एआई वीडियो जो कि सामने आते ही आग की तरह वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि ट्रंप ने सच में ये सारी बातें कहीं हैं।
क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?
इस एआई वीडियो में ट्रंप कह रहे हैं, ''मैं हूं आपका फेवरिट राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप, मैं आपको अपनी पसंदीदा बेटी के बारे में बताना चाहता हूं जो कि इंडिया से है और उसका नाम राखी सावंत है। वो एक शानदार महिला है जिसमें बहुत एनर्जी है, वो मुझसे ज्यादा मशहूर है। मैं इंडिया आने वाला हूं राखी, अपना बैग रेडी रखो रेड कार्पेट के लिए। मैं टैरिफ भी कैंसिल टोटली माफ। इंडिया और अमेरिका गुड फ्रेंड्स फैमिली का रियूनियन होगा। राखी डैडी आ रहे हैं इंडिया को फिर से महान करने के लिए।'' इस वीडियो के सामने आते ही लोगों के ढेरों रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आते ही लोगों ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं। एक ने लिखा, ''वह पाकिस्तान के पिता हैं और अब राखी के भी।'' एक ने लिखा, ''पापा काफी पावरफुल हैं, जिन्हें मैं पसंद करता हूं, यह बूढ़ा आदमी मुझे इम्प्रेस करता है।'' एक ने लिखा, ''नफरती कहेंगे कि ये एआई है।'' एक ने लिखा, ''एआई ने काफी कंफ्यूज किया हुआ है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications