मालगाड़ी के नीचे रोमांस कर रहा था कपल, अचानक चल पड़ी ट्रेन तो हुआ ऐसा हाल, क्या है Video की सच्चाई?

Couple Romance under the Train Video: सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज ऐसे सामने आते हैं जो कि काफी हैरान करने वाले होते हैं। कुछ ऐसा ही लखनऊ के चारबाग से सामने आया है जिसमें एक कपल को ट्रेन के नीचे रोमांस करते हुए देखा जा सकता है।
जी हां, इस वीडियो में एक मालगाड़ी नजर आ रही हैं जिसके नीचे कपल रोमांस कर रहा है। पीली रंग की साड़ी में महिला है जबकि लड़के ने सफेद रंग की शर्ट पहनी हुआ है।
पहले ये लोग बैठे रहते हैं फिर रोमांटिक अंदाज में गले लगाते हैं। इस बीच इन दोनों को अंदाजा भी नहीं था की मालगाड़ी अचानक चल पड़ेगी। जैसे ही ट्रेन चलती है तो ये दोनों तेजी के साथ खिसकते हुए वहां से हटते हैं और जान बच जाती है।
क्या है वीडियो की सच्चाई?
दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन है। हालांकि गौर से देखने पर आपको साफ पता चलेगा कि ये वीडियो पूरी तरह से फेक है और एआई जनरेटेड है। जी हां, किसी ने शरारत करते हुए AI की मदद से इस वीडियो को बनाया है और सोशल मीडिया पर लखनऊ चारबाग का बताते हुए पोस्ट कर दिया है। लोग इसको असली मानकर शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो को इतना बारीकी के साथ एडिट किया गया है कि आप गौर से नहीं देखेंगे तो आपको भी ये असली लगने वाला है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आते ही लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। किसी का कहना है कि होटल में जाओ तो कोई कह रहा है कि ये फर्जी है। एक यूजर ने लिखा, ''मालगाड़ी इनके ऊपर ही चढ़ना थी रोमांस निकल जाता।'' एक ने लिखा, ''अबे इतने होटल है चारबाग मैं कही घुस जा।'' एक ने लिखा, ''प्यार अंधा होता है तो ये देख कैसे लिए की ट्रेन चल पड़ी।'' एक ने लिखा, ''यह सब कुछ क्या देखना पड़ रहा है अच्छा हूं मैं अंधा हूं।'' एक ने लिखा, ''अरे एआई है।'' एक ने लिखा, ''एआई की कमाल है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications