Ahmedabad Plane Crash से तो बचे, अपने की मौत ने विश्वास को तोड़ा, भाई के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोए

Ahmedabad Plane Crash

Ahmedabad Plane Crash Survivor Emotional Video: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बचे इकलौते व्यक्ति विश्वास कुमार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस दर्दनाक हादसे में उन्होंने अपने छोटे भाई को खो दिया और घायल हालत में भी उन्होंने अपने भाई की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उसे कंधा दिया।

हादसे में 241 लोगों की मौत, सिर्फ विश्वास बचे

अहमदाबाद में हुए भयानक प्लेन दुर्घटना में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की जान चली गई। विश्वास कुमार इस हादसे के एकमात्र सर्वाइवर हैं।

विश्वास कुमार का वीडियो आया सामने

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बचे विश्वास का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उनके चचेरे भाई की मृत्यु हो गई है और वो उसके अंतिम संस्कार पर फूट-फूट कर रो रहे हैं। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे लोग विश्वास को दिलासा दे रहे हैं लेकिन उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

डेड बॉडीज की पहचान जारी

अहमदाबाद सिविल अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ. राकेश जोशी ने जानकारी दी कि अब तक 190 मृतकों के डीएनए सैंपल उनके परिजनों से मैच हो चुके हैं। इनमें से 157 मृतकों के शव उनके परिवारों को सौंपे जा चुके हैं। इसके अलावा, दुर्घटना के बाद इलाज करा रहे दो स्थानीय लोगों की भी मौत अस्पताल में हुई है।

मृतकों का आंकड़ा और पहचान

अब तक की जानकारी के अनुसार 129 मृतक गुजरात के निवासी हैं, 28 दूसरे राज्यों से हैं और 2 मृतक विदेशी नागरिक हैं। 167 मृतकों के शव अब तक उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। अभी भी पोस्टमार्टम रूम में 33 शव ऐसे हैं जिनके डीएनए मैच हो चुके हैं, जिन्हें जल्दी ही उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Read more about: viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X