टेक ऑफ से लेकर प्लेन क्रैश तक 1 मिनट का रहा पूरा खेल CCTV फुटेज वायरल, चिल्लाता रहा पायलट नहीं बचेंगे

Plane Crash CCTV Footage: गुजरात के अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश से भारत समेत पूरी दुनिया शोक में है। अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट AI-171 में सवार तमाम यात्रियों के अप्डेट्स और कहानियां सामने आ रही है जो कि रुला देने वाली है। किसी का पहले प्लेन का सफर ही आखिरी हो गया तो किसी का पूरा परिवार की खत्म हो गया। वहीं अब प्लेन का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
एक मिनट के इस सीसीटीवी फुटेज में प्लेन उड़ान भरने से लेकर क्रैश होने तक का दििल दहला देने वाला पूरा नजारा दिखाई दे रहा है। इस 59 सेकेंड के वीडियो से 50 सेकेंड में टेक ऑफ होने के बाद विमान क्रैश होता नजर आ रहा है। यह वीडियो विमान के टेकऑफ के बाद से क्रैश तक का सीसीटीवी फुटेज है। वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप साफ समझ सकते हैं कि मात्र 50 सेकेंड में कैसे सब कुछ खत्म हो गया।
#WATCH | 🚨 CCTV footage captures chilling moments as Air India plane takes off and crashes into a student hostel in Ahmedabad just seconds later 🎥✈️
— Hindustan Times (@htTweets) June 12, 2025
More details : https://t.co/Ci9q0SJhwF pic.twitter.com/wygR1IXBBA
एविएशन मिनिस्ट्री के मुताबिक, विमान को उड़ा रहे कैप्टन सुमीत सभरवाल और उनके चालक दल की ओर से आखिरी शब्द 'मेडे, मेडे, मेडे' कहा गया था। इसके विमान एक हॉस्टल की छत से टकरा गया और विमान में भयानक विस्फोट हुआ। उनका मैसेज पांच सेंकेंड का था। उन्होंने कहा, "मेडे ... मेडे ... मेडे ...नो पॉवर ...नो थ्रस्ट ...गोइंग डाउन।" (मेडे ... मेडे ... मेडे ... पावर कम हो रही है... प्लेन उठ नहीं रहा, नहीं बचेंगे।) बस यही थे उनके आखिरी शब्द। इसके बाद विमान में जो कुछ हुआ, वह तो सबके सामने है।
#WATCH अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा ने बताया, "विमान ने दोपहर 1:39 बजे टेक ऑफ किया था। लगभग 650 फीट की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद यह ऊंचाई खोने लगा। पायलट ने ATC को 1:39 बजे पूर्ण इमरजेंसी की सूचना दी थी। ATC के अनुसार जब उसने विमान से… pic.twitter.com/XgDKFdlypW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 14, 2025
फ्लाइट AI-171 के क्रैश में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने गुरुवार को एक करोड़ रुपए की मदद का ऐलान किया गया है। टाटा ग्रुप की ओर से जारी बयान में चंद्रशेखरन ने कहा कि इस हादसे में घायल सभी लोगों का मेडिकल खर्च टाटा ग्रुप वहन करेगा।


Click it and Unblock the Notifications